Yoga for fat burn: शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं। कई जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, तो कई डाइटिंग करते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी कई लोग कैलोरी और एक्सट्रा फैट बर्न नहीं कर पाते हैं। ऐसे में योगा एक प्रभावी विकल्प साबित हो सकता है। योगा के कई ऐसे आसन हैं जिनको नियमित अभ्यास करने से ना सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि एक्सट्रा फैट भी बर्न होगा। रोजाना योगा करने से लगभग 180 से 600 कैलोरी बर्न होता है। यदि आप भी फैट बर्न करना चाहते हैं तो योगा करें। सुबह के दौरान योग करना अधिक लाभकारी होता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखता है।

चतुरंगा दंडासन:
इस योग को करने के लिए योगा मैट पर जमीन के बल लेट जाएं। अब दोनों हाथों की मदद से पुश-अप की अवस्था में आ जाएं। ध्यान रहे कि आपका पीठ बिल्कुल सीधा होना चाहिए। इसके बाद पांच बार सांस लें और छोड़ें। इस अवस्था में लगभग 90 सेकेंड तक रहें।

सूर्य नमस्कार:
सूर्य नमस्कार 12 तरीके से किया जाता है। हर एक आसन शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करते हैं, साथ ही शरीर को भी स्वस्थ रखते हैं। इसलिए यदि आपको जल्द से जल्द फैट बर्न करना है तो सारे आसन का अभ्यास करें।

वृक्षासन:
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़ें हो जाएं। अब दोनों हाथों को ऊपर की तरफ ले जाते हुए नमस्कार की अवस्था में आएं और एक पैर के तलवे को दूसरे पैर के जांघ पर रखें। इस अवस्था में 30-60 सेकेंड तक रहें।

वीरभद्रासन:
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर खड़े हो जाएं। अब एक बाएं पैर को पीछे और दाएं पैर को आगे की तरफ लाएं। हाथ को ऊपर की तरफ ले जाते हुए नमस्कार की अवस्था में लाएं और सिर को हल्का पीछे की तरह छुकाएं। इस अवस्था में लगभग 90 सेकेंड तक बनें रहें।

(और Lifestyle News पढ़ें)