Foods to eat before Yoga: योगा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। योगा शरीर को ताकत, लचीलापन और मजबूती प्रदान करता है। साथ ही शरीर को कई प्रकार के इंफेक्शन से भी बचाता है। लेकिन क्या आपको पता है योगा करने से पहले यदि आप कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं तो आपको योगा करने के और अधिक लाभ मिल सकते हैं। इन हेल्दी फूड्स का सेवन आपको योगा करने के लिए और प्रेरित करेगा और आपके शरीर को ताकत और मजबूती भी प्रदान करेगा। इसके अलावा इन फूड्स में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है जिससे आपके शरीर के टॉक्सिंस नष्ट हो जाते हैं।

एवोकाडो:
एवोकाडो में मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होता है जो शरीर के सेल्स और मसल्स को अच्छी तरह काम करने में मदद करता है। साथ ही पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में आप आराम से योगा कर पाते हैं।

केला:
केले में पोटेशियम और मैग्निशियम होता है जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण प्रदान करता है। इसके अलावा ये पोषक तत्व शरीर को ताकत और मजबूती प्रदान करते हैं और वर्कआउट को और बेहतर बनाते हैं। केले का सेवन मसल्स क्रैम्प को भी कम करने में मदद करता है।

पानी:
योगा करने से पहले पानी जरूर पिएं ताकि शरीर हाईड्रटेड रहे। इसके अलावा पानी पीने से योगा करने के दौरान शरीर से अधिक पसीना भी नहीं निकलता है और आप ऊर्जावान भी रहते हैं। इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

बादाम:
रात को बादाम भिगो कर रख दें और अगले दिन सुबह योगा करने से पहले खा लें। भिगे बादाम में हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होता है तो शरीर को स्वस्थ रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है।

(और Health News पढ़ें)