Yoga for Thyroid: स्वस्थ और फिट रहने के लिए योग बेहद लाभकारी होता है। योग के कई स्वास्थ्य लाभ हैं और यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। आजकल थायरॉयड एक आम समस्या हो गई है। थायरॉयड में कई लोग मोटे होने लगते हैं तो कई पतले। इस समस्या को नियंत्रित रखने के लिए लोगों को दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। लेकिन आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि थायरॉयड को कंट्रोल में रखने के लिए योग एक बेहद लाभकारी उपाय होता है। योग थायरॉयड ग्रंथी को बढ़ने से रोकता है और थायरॉयड के कारण होने वाली परेशानियों को भी कम करता है।
थायरॉयड के लिए सर्वांगासन के लाभ:
इस आसन में, थायरॉयड ग्रंथि उत्तेजित होती है। थायरॉइड शरीर के मेटाबॉलिज्म, विकास और पोषण में एक प्रमुख हिस्सा है। यह कहा गया कि यह आसन एक स्वस्थ थायरॉयड बनाने में मदद करता है। यह स्पाइनल रूट्स के नसों में बड़ी मात्रा में रक्त की आपूर्ति करता है और स्पाइन के लचीलेपन को बनाएं रखता है। इस आसन का लाभ उठाने के लिए आप रोजाना सुबह-शाम इसका अभ्यास जरूर करें।
सर्वांगासन करने की विधि:
इस आसन को करने के लिए आप योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों से कमर को पकड़ें और लोअर बॉडी को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं। ध्यान रहे कि आपके घुटने मुड़ें नहीं। अपनी क्षमता के अनुसार 60 से 300 सेकेंड तक आप इस अवस्था में रहें।
सर्वांगासन के अन्य लाभ:
1. यह आसन थायरॉयड और हाइपोथेलेमस ग्रंथी को संतुलित करता है ताकि शरीर में उचित हार्मोन का उत्पादन हो सके।
2. कंधे और गर्दन के दर्द को कम करता है।
3. हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
4. तनाव कम करने में मदद करता है।
5. बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)