Tamannaah Bhatia summer workout tips: फिट और हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी हेल्दी डाइट होता है उतना ही एक्सरसाइज करना भी होता है। एक्सरसाइज शरीर को ताकत के साथ ही ऊर्जा भी प्रदान करता है। वजन कम करना एक मुश्किल काम होता है लेकिन एक्सपर्ट के मानें तो गर्मी एक ऐसा समय होता है जब वजन कम करना आसान होता है क्योंकि गर्मी में वेट लॉस करने के ऑप्सन बहुत अधिक होते हैं। लेकिन गर्मी में अधिक वर्कआउट करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में वर्कआउट करने के सही तरीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस बात पर तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि गर्मी में वर्कआउट करने का सही तरीका क्या होता है जिससे आपके स्वास्थ्य को कोई नुकसान ना पहुंचें।
हल्के कपड़े और जूतें पहनें:
तमन्ना ने बताया कि उन्हें रनिंग करना पसंद है। रनिंग करने के लिए वह लाइट कपड़े और लाइट जूते पहनती हैं। साथ ही सनस्क्रीन भी लगाती हैं। इसके अलावा रनिंग के बीच में थोड़ी देर का ब्रेक लेती हैं ताकि डिहाईड्रेशन और कमजोरी ना हो।
इन्डोर वर्कआउट करें:
गर्मी में इन्डोर वर्कआउट करना बेहतर होता है। इसलिए तमन्ना गर्मी में अधिक इन्डोर वर्कआउट करना पसंद करती हैं। इन्डोर वर्कआउट करते वक्त आप AC ऑन कर सकते हैं। इन्डोर वर्कआउट में आप डांस, एरोबिक्स, रोप-जम्पिंग या जुम्बा का प्रयास कर सकते हैं।
स्वीमिंग, साइकलिंग करें:
तमन्ना स्वीमिंग और साइकलिंग जैसे फन वर्कआउट भी करती हैं। ये वर्कआउट ना सिर्फ आपको फिट रखते हैं बल्कि आपके वजन को भी कम करने में मदद करते हैं। इन वर्कआउट के दौरान आप खूब सारा पानी और जूस पिएं। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी।
स्वीमिंग के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
1. स्वीमिंग करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है और फैट भी बर्न होता है।
2. हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
3. स्वीमिंग हड्डियों के लिए बेहतर होता है क्योंकि इसको करने के लिए हड्डियों पर दबाव नहीं पड़ता है।
4. स्वीमिंग करने से तनाव कम होता है।
5. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)