Chirag Paswan fitness secret: चिराग पासवान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता है। चिराग के पिता लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को बिहार में हुआ था। नेता बनने से पहले चिराग अभिनेता भी रह चुके हैं। उनकी पहली फिल्म “मिले ना मिले हम” थी जो 2011 में आई थी। लेकिन अब चिराग अपना सारा समय राजनीति को दे रहे हैं और उनका चुनाव क्षेत्र जमुई है। नेताओं के लिए चीजें थोड़ी मुश्किल होती हैं क्योंकि उनको अपनी पार्टी प्रचार के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में फिट रहना जरूरी होता है। चिराग खुद को फिट रखने के लिए हर मुमकिन प्रयास करते हैं।
वर्कआउट: चिराग खुद को फिट रखने के लिए रात को वर्कआउट करते हैं। वर्कआउट करने से शरीर को ऊर्जा मिलती हैं। साथ ही मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती भी प्रदान करता है। इसके अलावा वर्कआउट शरीर को स्वस्थ भी रखता है।
चिराग 2 घंटे एक्सरसाइज करते हैं और एक्सरसाइज में वह वेट, फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो करते हैं।
कार्डियो क्या है: कार्डियो एक ऐसा एक्सरसाइज है जिसे रोजाना किया जा सकता है। कार्डियो में भी कई प्रकार के एक्सरसाइज होते हैं जैसे- रोप जम्पिंग, रनिंग, स्वीमिंग, साइकलिंग और सीढ़ी चढ़ना-उतरना।
स्वीमिंग: स्वीमिंग एक ऐसा एक्सरसाइज है जिसे करने से मांसपेशियों में मजबूती आती है। साथ ही पूरे शरीर में रक्त के संचार को बेहतर करता है।
रनिंग: रनिंग ना सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि और भी कई लाभ प्रदान करता है। रनिंग करने से पैरों की मांसपेशियों में मजबूती आ जाती है और स्टैमिना भी बढ़ जाता है।
साइकलिंग: रोजाना साइकलिंग करने से बॉडी फैट कम होता है। इसके अलावा यह दिल को स्वस्थ रखता है। साथ ही रंचार को भी बेहतर करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)