Harsh Vardhan fitness secret: डॉ.हर्षवर्धन बीजेपी के नेता हैं और वह दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। डॉ. हर्षवर्धन ईएनटी(आंख, कान और गला) विशेषज्ञ हैं। वह 64 वर्ष के हैं और उनका जन्म 14 दिसंबर 1954 को दिल्ली में ओम प्रकाश गोयल और स्नेहलता देवी के घर हुआ था। उन्होंने दरियागंज से अपने स्कूल की पढ़ाई की थी और फिर उसके बाद उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर से अपनी आगे की पढ़ाई की। डॉ. हर्षवर्धन एक बेहद व्यस्त जीवन जीते हैं लेकिन उसके बावजूद वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। फिट रहने के लिए वह नियमित रूप से साइकलिंग, योगा और एक्सरसाइज करते हैं।
साइकलिंग:
फिट रहने के लिए हर्षवर्धन साइकलिंग करते हैं। अपनी साइकलिंग को बोरिंग ना होने देने के लिए वह हर दूसरे दिन रास्ता बदलते हैं। कई बार हर्षवर्धन तीस हजारी मार्ग स्थित उनके निवास स्थान से बीजेपी हेडक्वॉर्टर तक 5.6 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करते हैं, जबकि बाकी समय में वह अपने घर और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बीच 3.4 किलोमीटर साइकिल से दूरी तय करते हैं।
साइकलिंग के लाभ:
1. शरीर की ताकत बढ़ाता है क्योंकि साइकलिंग करने से शरीर के हर अंग में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह एक बेहतरीन फिटनेस एक्टिविटी है।
2. दिल के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। साइकलिंग हार्ट मसल्स को मजबूत करता है।
3. साइकलिंग करने से शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट भी बर्न होता है।
4. साइकलिंग तनाव कम करने में भी मदद करता है।
रात को टहलना:
चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन लोधी गार्डन या अपने सरकारी आवास के लॉन में देर रात तक टहलते हैं।
टहलने के स्वास्थ्य लाभ:
1. रात को टहलने से नींद अच्छी आती है।
2. टहलने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
3. टहलना पीठ दर्द और शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द को कम करता है।
4. टहलने से पैरों की मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव भी कम होते हैं।
(और Lifestyle News पढे़ं)