मोटापा आज अधिकतर लोगों की समस्या बन चुका है। अनहेल्दी खानपान, पूरी नींद ना लेना, भागदौड़ भरी जिंदगी और बेहद खराब लाइफस्टाइल के चलते आज लगभग हर उम्र के लोग बढ़ते बैली फैट से परेशान हैं। ये शर्मिंदगी का कारण तो बनता ही है, इसके अलावा मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना और जरूरी हो जाता है। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए योग सबसे बेहतर विकल्प है। नियमित तौर पर योग करने से आप कई तरह की बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं। हालांकि, समय ना होने के चलते अधिकतर लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो कुछ आलस के चलते योग से मुंह फेर लेते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बेड पर बैठे-बैठे बैली फैट कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-
बालासन करेगा मदद
आप हर सुबह सोकर उठने के बाद कुछ मिनटों के लिए बिस्तर पर ही बालासन का अभ्यास कर सकते हैं। ये बैली फैट पर कमाल का असर दिखाता है।
कैसे करें बालासन?
- इसके लिए सबसे पहले अपने घुटनों के बल बैठ जाइए।
- अब सांस अंदर लेते हुए दोनो हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए पीठ को आगे की ओर झुकाएं और अपनी हथेलियों को जमीन से मिला ले।
- अपने सिर को जमीन पर टीका लें। इतना करने पर आप आप बालासन की मुद्रा में आ जाएंगे।
- कुछ मिनटों के लिए इसी मुद्रा में शरीर को रिलॅक्स करें। आप चाहें तो 30 सेकंड या एक मिनट के लिए इसे कर सकते हैं।
सीटेड कैट काउ पोज
सीटेड कैट काउ पोज भी तेजी से थुलथुले पेट को अंदर करने का काम करता है। हर रोज इस योगासन को करने से आप बेहद जल्द कमाल के नतीजे देख पाएंगे।
कैसे करें सीटेड कैट काउ पोज?
- सीटेड कैट काउ पोज करने के लिए बिस्तर पर पालथी मारकर बैठ जाएं।
- अब अपनी हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें।
- इसके बाद एक लंबी सांस अंदर भरते हुए पीठ को आर्काइव करें, चेस्ट को खोलें और चिन को थोड़ा ऊपर की ओर उठा लें।
- अब सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें, चिन और चेस्ट को अंदर की ओर करें।
- इस पोज को 3 से 4 बाद धीरे-धीरे दोहराएं।
नौकासन
शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए नौकासन सबसे सर्वोत्तम योग माना जाता है। इससे पेट में खिंचाव आता है जो एक्स्ट्रा फैट को रिड्यूस करने में सहायक होता है। नौकासन पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी सहायक होता है। इसके अलावा ये लिवर को मजबूती देकर पेट को स्वस्थ बनाने में असरदार माना जाता है। नियमित तौर पर नौकासन करने से पेट, पीठ और पैरों की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे रक्त का संचार भी बेहतर तरीके से हो पाता है।
कैसे करें नौकासन?
- नौकासन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों पैर को साथ रखें।
- इसके बाद अपने हाथों को अपने थाई पर रखें।
- अब गहरी सांस लेते हुए पैरों को हल्का सा ऊपर उठाएं।
- इसके बाद हाथों को सीधा रखते हुए सिर को भी हल्का सा ऊपर उठा लें।
- पेट के मसल्स को टाइट रखें और सांस की एक्सरसाइज भी करते रहें।
- इस योग को रोजाना कम से कम 10 बार जरूर करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।