Yoga Exercise To Start Morning at Home: आज के समय में खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी कारण कई लोग शारीरिक और मानसिक समस्याओं से परेशान रहते हैं। यदि आप अपने लिए थोड़ा समय निकाल लें, तो फिट रह सकते हैं। आप सुबह योग और ध्यान कर सकते हैं, जिससे न केवल आपका शरीर मजबूत बनेगा, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।
सूर्य नमस्कार- Surya Namaskar
सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण योग अभ्यास है, जिसमें 12 अलग-अलग मुद्राएं होती हैं। यह शरीर को स्ट्रेच करता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और मांसपेशियों को सक्रिय करता है। आप इसको हर रोज 5-10 बार कर सकते हैं। इससे शरीर में फुर्ती बनी रहती है।
चाइल्ड पोज- Child Pose
चाइल्ड पोज को बालासन भी कहा जाता है। इस मुद्रा शरीर बच्चे की मुद्रा में आ जाता है। इस पोज को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठा जाता है और सिर को जमीन से लगाया जाता है। इसके बाद हाथों को आगे की ओर फैलाया जाता है। इस मुद्रा को करने से पीठ, कमर और कंधों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है।
कैट-काऊ पोज- Cat Cow Pose
कैट-काऊ पोज को करने से रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत बनती है। यह पोज कैट पोज और काऊ पोज का मिश्रण होता है। इस पोज को करने के लिए सबसे पहले घुटनों और हाथों के बल मैट पर आ जाइए। अब काऊ पोज में सांस लेते हुए पीठ को नीचे की ओर झुकाइए। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल कर लीजिए। इसे करने से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और पाचन तंत्र बेहतर होता है।