सर्दियां यानी साग का मौसम और इस मौसम में लोग तरह-तरह के साग को बनाकर खाते हैं। जैसे कि मेथी, पालक, बथुआ, सरसों, चौलाई और फिर कई अन्य प्रकार के साग जिन्हें आप बनाकर खा सकते हैं। लेकिन, अक्सर लोगों को साग बनाने का सही तरीका नहीं मालूम होता और लोग इस काम में गलती कर जाते हैं। दरअसल, साग में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि भाप बनने के साथ उड़ सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपने साग ज्यादा पका दिया तब भी पोषक तत्वों का नुकासन हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप साग पकाने के सही तरीके और सही बर्तन के बारे में जानना चाहिए।
साग बनाने के लिए जरूरी है इस बर्तन का होना-Why you should cook saag in iron utensils
साग बनाने के लिए जरूरी है लोहे की कड़ाही या लोहे का बर्तन। दरअसल, साग को जब आप लोहे की कड़ाही में पकाते हैं तो विटामिन सी और आयरन की मात्रा इसमें बनी रहती है जिससे शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होती। इसके अलावा आयरन की कड़ाही में बने साग को जब आप खाते हैं तो आपको कमजोरी नहीं होगी और बालों की सेहत भी हेल्दी रहती है।
लोहे की कड़ाही में साग बनाने का तरीका-How to cook saag in iron kadai
लोहे की कड़ाही में साग बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको करना ये है कि
- साग को काटकर धोकर रख लें।
-इसके बाद लहसुन को कूट लें। इसके बाद अदरक और प्याज को बारीक काट लें।
-अब एक लोहे की कड़ाही लें और इसमें सरसों का तेल डालें।
-अब इसमें सरसों का दाना डालें, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालें।
-इसमें नमक डालें और साग डालें।
-इसे ढककर पकाएं। फिर इसमें थोड़ा सा घी डालें और इसे अच्छी तरह से पकाएं।
-अब इसे सर्व करें।
लोहे की कड़ाही में खाना बनाते समय इन बातों का ख्याल रखें
-सबसे पहले तो लोहे की कड़ाही तुरंत धोने के बाद इसे पोंछकर और सरसों का तेल लगाकर रखें।
-इसके अलावा इसमें दाल भी बनाएं तो टमाटर न डालें।
-खट्टी और विटामिन सी से भरपूर चीजों को इसमें बनाने से बचें। इससे कड़ाही काली हो सकती है और सब्जी भी।
इसके अलावा लोहे की कड़ाही से जुड़ी अन्य बातों को आप जानना चाहते हैं जैसे कि कौन सी सब्जी लोहे की कड़ाही में नहीं बनानी चाहिए? पढ़िए इस बारे में विस्तार से।