बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना आम बात है लेकिन जब कम उम्र यह समस्या होने लगे तो चिंता का करना बनता है। हमारे बालों का काला रंग मेलानिन नामक पिगमेंट के कारण होता है। ये पिगमेंट बालों की जड़ों की सेल्स में पाए जाते हैं। जब मेलानिन बनना बंद हो जाता है तो बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। टमाटर और दही से बना हेयर मास्क सफेद बालों की समस्या को दूर करता है। आइए जानते हैं बनाने का तरीका-
बालों के लिए टमाटर: टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सिर की कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही स्कैल्प से गंदगी हटाने में और जड़ों को भी मज़बूत बनाते हैं। टमाटर बालों को मज़बूत बनाने के साथ ही उसे रेशम सा मुलायम भी बनाता है। टमाटर से हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है। महंगे हेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे बर्बाद करने की बजाय थोड़ी सी मेहनत करिए और टमाटर से बालों को स्वस्थ और शाइनी बनाइए।
बालों के लिए दही: दही एक नैचरल कंडीशनर है। अगर आपके सिर में रूसी हो रखी है तो दही में कुछ बूंदे नींबू की मिलाने से सफेद बालों की समस्या दूर होती है। दही की मदद से बालों को गिरने से रोकने के अलावा उन्हें मजबूत और हेल्दी बनाया जा सकता है। दही में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो बालों से डैंड्रफ को हटाकर सिर को साफ कर देते हैं। दही को बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर माना जाता है।
दही और टमाटर हेयर मास्क कैसे बनाएं: बालों को काले करने के लिए दही भी बहुत कारगर उपाय है। इसके लिए दही के साथ टमाटर को पीस लें। उसमें थोड़ा-सा नींबू रस और नारियल का तेल मिलाएं। इससे सिर की मालिश सप्ताह में दो बार करें। इसका इस्तेमाल सफेद बालों की समस्या को दूर करता है और बालों से जुड़ी अन्य समस्या को भी कम करता है।