बालों के सफेद होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। हम सभी के बालों में मेलनिन नाम का पिग्मेंट पाया जाता है। उम्र के साथ मेलनिन का बनना कम हो जाता है और बाल सफेद होने लग जाते हैं। इसके अलावा विटामिन-डी 3 की कमी के कारण भी सफेद बालों की समस्या होती है। कई लोग इस सफेदी को छुपाने के लिए बालों पर कलर लगाते हैं। लेकिन इससे बालों को अधिक नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कीजिए जो आपके शरीर में विटामिन-डी 3 की कमी को पूरा कर सके। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में-

अंडा: अंडे का सफेद वाला हिस्‍सा विटमिन डी 3 से भरपूर होता है। अंडे खाने से हमें अपने लिए आवश्‍यक विटमिन डी मिल सकता है। सफेद बालों की समस्या वाले लोगों के लिए अंडे का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा जो लोग दूध पीना नहीं पसंद करते हैं उनके लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है।

दही: दही में भी विटामिन डी 3 और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो मेलेनिन के उत्पादन को बेहतर करता है, जो सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही खाने से बालों का विकास भी बेहतर होता है। घर पर जमा दही अधिक फायदेमंद होता है।

पालक: पालक भी विटामिन-डी 3 का अच्छा स्त्रोत होता है जो सफेद बालों की समस्या के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा पालक खाने से स्कैल्प की समस्या भी दूर होती है। पालक में प्रोटीन भी होता है जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और बालों का टूटना रोकने के लिए भी मदद करता है। रोजाना अपनी डाइट में पालक की सब्जी या फिर सूप पिएं।

सोया फूड: सोया फूड जैसे टोफू और सोयाबीन की बड़‍ियां खाने से भी विटमिन डी की कमी पूरी होती है। ये चीजें आसानी से सुपरमार्केट में उपलब्‍ध हो जाती हैं। जिन लोगों को दूध से एलर्जी उनके लिए सोया से बने उत्‍पाद अच्‍छा विकल्‍प हैं। सफेद बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।