सफेद बालों की समस्या बेहद आम हो गई है। कम उम्र में यह समस्या होने पर चिंता का कारण बन जाता है। आमतौर पर सफेद बालों की समस्या खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण होता है। लेकिन इसके अलावा और भी कई कारण हैं जिस वजह से सफेद बालों की समस्या होती है। तनाव उनमें से एक है। तनाव होने से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं जिसके कारण सफेद बालों की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव लाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, या फिर घरेलू उपचारों की मदद से भी सफेद बालों की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं सफेद बालों की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है-
काली मिर्च: काली मिर्च सफेद बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व बालों को काला करते हैं। इसके अलावा हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत करता है। काली मिर्च को पानी में उबालें और फिर उसे छाल लें। हल्का ठंडा होने पर उससे बाल धोएं। ऐसा करने से लंबे समय तक बालों में इसका असर दिखता है।
आंवला: आंवला बालों के लिए फायदेमंद होता है। सफेद बालों की समस्या को आसानी से दूर करता है। इसलिए सूखे आंवले को पानी में उबालें। इस पानी को इतना उबालें कि वह आधा रह जाए। इसमें मेहंदी और नींबू रस मिलाकर बालों पर लगाएं। ऐसा करने से असमय बालों का सफेद होना बंद हो जाता है।
करी पत्ता: करी पत्ता बालों के मेलानिन पिगमेंटेशन को बढ़ाता है। पिगमेंटशन बढ़ने से सफेद बालों की समस्या दूर होती है। साथ ही यह बालों का बेहतर विकास भी करता है। करी पत्ता को पानी में उबाल लें और फिर उसे छान लें। इसके बाद उस पानी को हल्का ठंडा होने दें और फिर उससे बालों को धोएं। हफ्ते में दो-चार बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
प्याज का रस: सफेद बालों के घरेलू उपचार के तौर पर प्याज का इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो सफेद बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। प्याज के रस में जैतून के तेल को मिलाएं और फिर उसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार दोहराएं।