सफेद बालों की समस्या लोगों की चिंता का कारण बनता है। खासतौर पर जब यह समस्या समय से पहले होने लगे। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू उपाय अपनाएं। इनका आपके बालों पर कोई नुकसान भी नहीं होगा। नारियल तेल का इस्तेमाल सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्व बालों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं और सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर होती है-

नारियल तेल और करी पत्ता: नारियल तेल में 4-5 करी पत्ता डालें और 15-20 मिनट तक उबालें। इसके बाद हल्का ठंडा होने दें और फिर बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। इससे मसाज करने के बाद 2-3 घंटे छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम 2-3 बार जरूर दोहराएं। असमय बालों की सफेदी से निजात पाने के लिए आप करी पत्तों का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा यह बालों से जुड़ी अन्य समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

नारियल का तेल और नींबू का रस: नारियल के तेल को नींबू के रस के साथ हल्का गर्म कर लें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर स्कैप्ल और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं। असमय सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण को बालों में लगाने से आपके बालों का झड़ना भी रूक सकता है। साथ ही स्कैल्प से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है।

नारियल और आंवला पाउडर: नारियल के तेल में आंवला पाउडर गर्म कर लें और फिर हल्का ठंडा होने पर स्कैप्ल और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो बार यह प्रक्रिया दोहराएं। असमय सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला पाउडर बालों के विकास में मदद करता है।