शरीर पर सफेद बालों का आना मेलेनिन की कमी की वजह से होता है। ऐसे में दाढ़ी पर भी सफेद बाल आने लगते हैं। कम उम्र में ही सफेद दाढ़ी आने से कुछ लोग परेशान रहते हैं और बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। हालांकि इससे सफेद बाल काले तो हो जाएंगे लेकिन इसका साइड इफेक्ट भी होगा। ऐसे में घरेलू उपायों की मदद से आप दाढ़ी के सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए जानते हैं दाढ़ी के सफेद बालों को कम करने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाएं-

मक्खन से मालिश: गाय के दूध के बहुत फायदे होते हैं। लेकिन इसके मक्खन के भी कई फायदे होते हैं। गाय के दूध के मक्खन से रोज दाढ़ी की मालिश की जाए तो सफेद बालों की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा इसके दाढ़ी सॉफ्ट भी हो जाएगी। इतना ही नहीं मक्खन का इस्तेमाल करने से किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होगा।

प्याज का रस: प्याज का रस दाढ़ी के सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए दो चम्मच प्याज के रस में पुदीने की पत्तियां, मैश आलू और पिसी अरहर की दाल मिलाएं और उसका एक पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट को दाढ़ी पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

करी पत्ता: करी पत्ते का पानी भी सफेद दाढ़ी को काला करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए करी पत्तों को थोड़े से पानी में उबालकर उसे ठंडा करके छान लें और फिर पीएं। इस पानी को आप रोजाना कम से कम एक बार जरूर पीजिए। ऐसा करने से आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।

दालचीनी पाउडर: दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दाढ़ी पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें। इस पेस्ट को कुछ दिनों तक लगातार लगाएं। ऐसा करने से आपके दाढ़ी के सफेद बाल जल्द काले हो जाएंगे।