Diwali 2024 Rangoli Designs: दिवाली 2024 में अब बहुत दिन नहीं रहे। इस बार दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को है और अभी से आपको इसकी पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। दिवाली का एक अभिन्न हिस्सा है रंगोली जिससे आप अपन घरों की सजावट कर सकते हैं। हर किसी के घर के दरवाजे पर या पूजा वाले कमरे में आपको रंगोली मिल ही जाएगी। लेकिन, अगर आपके पास समय की कमी है और आप फटाक से कोई रंगोली बनाना चाहते हैं तो ये डिजाइन आपके काम आ सकते हैं। तो जानते हैं दिवाली 2024 के लिए जल्दी से बन जाने वाले कुछ रंगोली डिजाइन।

दिया रंगोली डिजाइन-Simple Diya rangoli

दिवाली पर आप दिया रंगोली डिजाइन बना सकते हैं जो कि बेहद आसान है। इसे आप फटाफट बना सकते हैं। आप डॉट्स को जोड़ते हुए इसे बना सकते हैं और इसमें कई रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस रंगोली डिजाइन को फूलों से और सफेद रंग के कलर से भी कंप्लीट कर सकते हैं और एक खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं।

स्वास्तिक वाली रंगोली-Swastik Rangoli Design

स्वास्तिक वाली रंगोली डिजाइन सबसे आसान है। आप अपने घर के आगे एक बड़ी सी स्वास्तिक बनाएं और फिर इसके आस-पास फूल बनाएं। इसके आगे फूल लगाएं और फिर दिया जलाएं। इस प्रकार से आप इस डिजाइन को कंप्लीट कर सकते हैं। इसमें आप अलग-अलग प्रकार के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोर रंगोली डिजाइन-Peacock rangoli design

मोर रंगोली डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है और ये काफी रंगीन होती है। आप इसे बना सकते हैं और फिर इसके आस-पास दिया जला सकते हैं। इसमें आप छोटे-छोटे डिजाइन की मदद से एक बड़ी सी रंगोली बना सकते हैं। तो मोर रंगोली इस बार दिवाली पर अपने घर के आगे जरूर बनाएं।

लक्ष्मी चरण रंगोली डिजाइन-lakshmi charan rangoli design

लक्ष्मी चरण रंगोली डिजाइन को लोग खूब पसंद करते हैं। इसमें आप एक गोल डिजाइन बनाकर एक लक्ष्मी चरण बना सकते हैं। आपको करना ये है कि एक गोला बनाएं और इसमें कोई रंग भर लें। फिर इसके अंदर लाल रंग से लक्ष्मी कमल बना लें। इस प्रकार से आप इस डिजाइन को कंप्लीट कर सकते हैं। आप इसके आस-पास फूल और दिया लगा सकते हैं।

लक्ष्मी कमल रंगोली डिजाइन-lakshmi kamal rangoli design

लक्ष्मी कमल रंगोली डिजाइन बनाना बहुत आसान है। आप पिंक कलर में कमल का फूल बना सकते हैं और इस पूरे रंगोली डिजाइन को कंप्लीट कर सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन को आप बड़े साइज में भी बना सकते हैं। तो इस दिवाली आप इन रंगोली डिजाइन से आप अपने घर की सजावट कर सकते हैं।

 धनतेरस 2024 (dhanteras kab hai 2024) इस बार बार 29 अक्टूबर मंगलवार के दिन है। ऐसे में इस अवसर पर अपने घर के आगे आप ये शुभ धनतेरस रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। पढ़ें- Dhanteras Rangoli 2024: दरवाजे पर बनाएं ये 7 शुभ धनतेरस की रंगोली डिजाइन, दौड़ी चली आएंगी कुबेर संग महालक्ष्मी