Which Is The Best Time To Exercise: फिट रहने के लिए कई लोग जिम या फिर कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। वर्कआउट करने से हेल्थ बेहतर होता है। हर रोज व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों का लाभ होता है। हालांकि, कई बार होता है कि लोग कभी भी जिम जाकर एक्सरसाइज करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो कभी भी एक्सरसाइज कर लेते हैं तो हम आपको बताएंगे कि वर्कआउट का सबसे बेहतर समय क्या होता है।

कब नहीं करना चाहिए वर्कआउट?

खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करना

खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद वजन उठाने पर पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके कारण पाचन संबंधी बीमारी के साथ-साथ पेट में दर्द और उल्टी या फिर भारीपन भी हो सकता है। खाना खाने के बाद हमेशा वॉक करना एक बेहतर ऑप्शन होता है।

दिखावा में नहीं उठाएं अधिक वजन

कई बार लोग दिखावा के चलते अपनी क्षमता से अधिक वर्कआउट करते हैं और अधिक वजन उठा लेते हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानी होने लगती है। कुछ लोगों को तो मांसपेशियों में दर्द भी होने लगती है। वर्कआउट करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें।  

सोने से पहले वर्कआउट करना

सोने से पहले कभी भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इस समय एक्सरसाइज करने से नींद में खलल पड़ती है। आप रात में सोने से पहले  हल्की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग, योग या  फिर मेडिटेशन कर सकते हैं।  सोने से करीब दो से तीन घंटे पहले तक एक्सरसाइज पूरी कर लेनी चाहिए। आगे पढ़िए- घर पर यूपी स्टाइल में कैसे बनाएं तहरी?