5 High-Calorie Fruits that can Cause Weight Gain: दुनियाभर में एक और जहां कई लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो बड़ी तादाद में लोग दुबलेपन से भी परेशान हैं। वहीं, जिस तरह मोटापा एक गंभीर समस्या है, ठीक उसी तरह वजन का जरूरत से अधिक कम होना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अब, वेट लॉस के लिए तो अक्सर लोग डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक कई टिप्स शेयर करते नजर आ जाते हैं। हालांकि, दुबले शरीर को लेकर कम ही बात की जाती है।
इसी कड़ी में यहां हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नियमित तौर पर सेवन वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे कैसे ये आपको फायदो पहुंचा सकता है-
वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये फल
चीकू
लिस्ट में पहला नाम आता है चीकू का। चीकू का नियमित तौर पर सेवन तेजी से वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है। दरअसल, चीकू में उच्च मात्रा में नेचुरल शुगर और कैलोरी होती है, जो वजन को बढ़ाने में तेजी से असर दिखा सकती हैं।
अंगूर
अंगूर का सेवन वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंगूर में भी नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा 100 ग्राम अंगूर खाने से आपको 64 kcal कैलोरी मिल जाती है, जिससे भी वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
केला
केले कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी से भरपूर होते हैं। इनका सेवन भी अधिक मात्रा में करने से कैलोरी इंटेक बढ़ जाता है, जिससे समय के साथ वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
कस्टर्ड एप्पल
वजन बढ़ाने के लिए आप कस्टर्ड एप्पल यानी सीताफल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 100 ग्राम कस्टर्ड एप्पल में लगभग 94 kcal कैलोरी होती हैं। ऐसे में आप इसे अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।
अंजीर
इन सब से अलग आप अंजीर खा सकते हैं। 100 ग्राम अंजीर में 74 kcal कैलोरी होती हैं। यानी आप अंजीर को भी अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाकर वेट गेन कर सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।