Foods that should not be refrigerated: गर्मी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में खाने-पीने की चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। लोग अक्सर इससे बचने के लिए कुछ भी बिना सोचे-समझे फ्रिज में रख देते हैं। जो चीज बाहर 4 से 5 घंटे में खराब हो सकती है, वहीं चीजें फ्रिज में कई दिनों तक चल जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है गर्मियों के दिनों में भी कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। क्योंकि इनसे हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही उनकी क्वालिटी और स्वाद भी खराब हो सकता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने वाले हैं कि किन चीजों के फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और उन्हें स्टोर करने का क्या है सही तरीका? आइए जानते हैं विस्तार से।
गर्मी में फ्रिज में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
ब्रेड
अक्सर लोग सुबह नाश्ते में ब्रेड खाते हैं। या फिर ब्रेड से तैयार सैंडविच खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको गर्मियों में इसे फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। क्योंकि फ्रिज में डालने पर उसमें मौजूद स्टार्च क्रिस्टलीकृत होने लगता है। इससे स्वाद खराब हो सकता है। इसे आप किसी सूखे और ठंडी जगह पर एयरटाइट कंटेनर में रखें।
गूंथा आटा
गर्मियों के दिनों में भी आपको फ्रिज में कभी भी गूंथा हुआ आटा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि फ्रिज में नमी की वजह से इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। या फिर फंगस भी लग सकता है। इसे बनी रोटियां स्वाद में अच्छी नहीं लगती और दिखने में भी अजीब लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि जितनी जरूरत हो उतना ही आटा गूंथें। बहुत ज्यादा जरूरत होने पर इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर ही फ्रिज में रखें।
शहद
कई लोग सोचते हैं कि शहद अगर जम जाए तो यह नकली होता है। ऐसा हमेशा सच नहीं होता है। शहद जमने के पीछे उसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज है। गर्मियों में आपको शहद को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे वह ज्यादा गाढ़ा हो सकता है। साथ ही उसका टेक्सचर भी खराब हो सकता है। फंगस लगने या बैक्टीरिया पनपे की दिक्कत हो सकती है। इसलिए इसे कमरे के सामान्य तापमान में रखें।
लहसुन
लहसुन कई सारी सब्जियों और डिश को बनाने में काम आता है। ऐसे में कई बार लोग इसे छिलकर फ्रिज में डाल देते हैं। इसकी तेज गंध फ्रिज में फैल जाती है और बाकी चीजों का फ्लेवर, स्वाद और महक भी खराब कर देती है। इसे आप फ्रिज की जगह किसी एयरटाइट कंटेनर में कमरे में रखकर सूखी और ठंडी जगह में रखें। ज्यादा दिनों के लिए इसे रखना चाहते हैं तो आप इसे सुखाकर भी रख सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: गर्मियों में पुदीने की पत्तियों को खाने के 7 फायदे, सुबह-सुबह आसानी से पेट साफ करने के लिए ट्राई करें ये खास ड्रिंक