देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार काफी सुर्खियों में रहता है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हो चुकी है। वह बिजनेस में अपने पिता का हाथ बंटाती हैं। ईशा अंबानी यूं तो अपने महंगे शौक और तेज दिमाग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन ईशा अंबानी की जिंदगी से जुड़ा एक बेहद ही रोचक किस्सा है, जिसका खुलासा उनकी मां नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि किस तरह उनकी बेटी ईशा अंबानी रास्ता भटक गई थीं, जिसके बाद वह मुंबई की सड़कों पर फूट-फूटकर रोने लगी थीं। दरअसल, यह घटना तब हुई, जब ईशा 5 से 6 की थीं। बता दें, नीता अंबानी को शुरुआत से ही डांस में काफी दिलचस्पी थी। वह भारतीय नृत्य की कई कलाओं में पारंगत हैं। एक मां होने के नाते नीता अंबानी चाहती थीं, उनकी बेटी ईशा भी डांस सीखे। नीता के जिद करने के बाद भी ईशा ने नहीं सीखा था डांस
इसके लिए नीता ने ईशा को डांस क्लास में भर्ती करवा दिया। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ईशा एक दिन डांस क्लास के लिए घर से अकेले ही चली गईं। यूं तो हर रोज उनके साथ कोई-ना-कोई जाता था, लेकिन उस दिन ईशा के साथ कोई नहीं गया।
हालांकि, इस दौरान ईशा अंबानी रास्ता भटक गईं। जिसके बाद वह काफी डर गई थीं। ईशा अंबानी को जब घर वापस लौटने का रास्ता नहीं मिला, तो वह सड़क किनारे बैठ गईं और जोर-जोर से रोने लगीं। इसके बाद ईशा अंबानी के मन में डर बैठ गया और वह कभी डांस क्लास वापस नहीं गईं। ईशा के लिए डांस का वह अंतिम दिन बन गया था।
बता दें, ईशा अंबानी कोई भी काम अपनी मां नीता से बिना पूछे नहीं करतीं। शादी के लिए जब ईशा अंबानी को आनंद पीरामल ने प्रपोज किया था, उस वक्त भी उन्होंने हामी नहीं भरी थी। बल्कि उन्होंने आनंद को कह दिया था कि वह नीता से बात करके ही प्रपोजल का जवाब देंगी। बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। 2018 में ईशा ने आनंद से शादी रचाई थी।