Banana for weight gain: शारीरिक बनावट कई बार मजाक का कारण भी बन जाती है। कुछ लोग ज्यादा पतले तो वहीं कुछ लोग बेहद मोटे होने से परेशान रहते हैं। ज्यादा दुबला-पतला शरीर देखकर अक्सर दूसरे लोग सामने वाले इंसान को बीमार या अनफिट समझते हैं। ऐसे में अगर आप भी मोटा होना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए। यह फल आपको नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करेगा। बस आपको इसे खाने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।
बहुत ज्यादा पतले क्यों होते हैं कुछ लोग?
कुछ लड़के-लड़कियां बहुत ज्यादा ही दुबले-पतले होते हैं। इसकी कई वजह हो सकती हैं। ये समस्या जेनेटिक भी हो सकती है। वहीं कुछ लोगों में हेल्थ इश्यू होने के कारण भी वजन नहीं बढ़ता है। पोषण की कमी और सही खानपान न होने की वजह से भी कई बार कुछ लोगों का शरीर बिल्कुल हड्डडियों का ढांचा नजर आता है।
जानिए मोटा होने के लिए केला कब खाना चाहिए | When to eat banana for weight gain
केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। अगर आप भी मोटा होना चाहते हैं तो आपको सुबह के समय में केला खाना चाहिए। इसके अलावा आप दिन में भी किसी समय इसे खा सकते हैं।
मोटा होने के लिए कैसे खाएं केला | Best way to eat bananas for weight gain
अगर आप बिना किसी सप्लीमेंट के नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको केले को दूध के साथ खाना चाहिए। आप दोनों चीजों का शेक बनाकर पी सकते हैं। या केले को दूध में मैश करके भी खा सकते हैं। या फिर केला खाने के बाद ऊपर से दूध भी पी सकते हैं। आप इनके साथ शहद भी मिला सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए कितने केले खाने चाहिए | How many bananas a day for muscle gain
Medical News Today के अनुसार वजन बढ़ाने के लिए आपको दिन में कम से कम 2 केले खाने चाहिए। बच्चों के लिए दिन में एक केला पर्याप्त है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सिर पर बचाने हैं बाल तो खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मिलेगी मदद | How To Stop Hair Fall
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।