Morning Skin Care Routine: युवाओं में आजकल कोरियन स्किन केयर रूटीन काफी फेमस हो रहा है। कोरियन महिलाओं की तरह बेदाग ग्लास स्किन पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट भी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके कोरियन ग्लास स्किन (Korean Glass Skin) पा सकते हैं। अगर आपने इसे 15 दिन भी लगातार इस्तेमाल कर लिया तो आपके चेहरे पर इसका असर साफ नजर आने लगेगा। इसके बाद ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको फेशियल और क्लीन अप कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। चमकती बेदाग त्वचा के लिए आपको बस मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये काम
कोरियन महिलाओं की तरह ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको सुबह उठते ही ठंडे पानी से चेहरा धोना चाहिए। ऐसा करने से न केवल चेहरा साफ होता है बल्कि स्किन को ताजगी मिलती है। लगातार कई दिनों तक ऐसा करने से फेस पर ग्लो आता है। क्योंकि ठंडे पानी से चेहरा धोने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे स्किन टाइट होती है और चेहरा चमकदार बनाता है।
चेहरा धोने के बाद लगाएं टोनर
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको सुबह फेस क्लीन करने के बाद टोनर लगाना चाहिए। इसके लिए आप घर पर गुलाब से तैयार टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर से स्किन के लार्ज पोर्स कम होते हैं। इसके साथ ही टोनर लगाने के बाद चेहरा फ्रेश दिखता है।
क्या है टोनर लगाने का सही तरीका?
सुबह फेस क्लीन करने के बाद हल्के हाथों से टोनर को स्किन पर डैब करें। ऐसा करने से यह स्किन में अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाएगा।
फेस मसाज करना न भूलें
कोरियन महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सुबह के स्किन केयर रूटीन में फेस मसाज को शामिल करती हैं। आपको भी स्किन को टाइट करने के लिए फेस मसाज जरूर करनी चाहिए।
चेहरे की मसाज कैसे करें?
चेहरे की मसाज करने के लिए आप कोई भी लाइटवेट फेशियल ऑयल ले सकती हैं। अगर वो आपके पास नहीं है तो आप मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लेकर हल्के हाथ से अपनी उंगलियों से चेहरे पर गोलाकार मोशन में मसाज करें। ये आपको 5-10 मिनट तक करना है।
सनस्क्रीन को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा
अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि वो तो घर में हैं तो उनको सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है। लेकिन ये गलत है। अगर आप घर में है या घर से बाहर जा रही हैं दोनों ही हालात में आपको सुबह सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।