फरवरी-मार्च के महीने से बच्चों के एग्जाम शुरू हो जाते हैं। अब, परीक्षा चाहे बोर्ड की हो या फिर कोई प्रतियोगी परीक्षा हो, अक्सर कई स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि चीजों को बेहतर ढंग से याद करने के लिए पढ़ाई करने का सही समय क्या है? या सुबह और शाम किस समय पढ़ने से चीजें ज्यादा याद रहती हैं?
अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो यहां हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से-
किस समय पढ़ा हुआ रहता है याद?
मामले को लेकर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के सहयोगी और आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे बताते हैं, ‘रात के मुकाबले प्रातः काल (सूर्योदय से पहले का समय) में पढ़ना ज्यादा फायेदमंद होता है।’
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं, ‘आज की युवा पीढ़ी पढ़ाई करने के लिए रात के समय को ज्यादा चुनती है। हालांकि, ये आदत बिल्कुल सही नहीं है। रात के समय प्रकाश कम होता है, जिससे आंखों पर दबाव बढ़ सकता है। इससे अलावा फिर नींद पूरी न होने पर सेहत पर भी खराब असर पड़ने लगता है। वहीं, जब आप सुबह के समय पढ़ाई करते हैं, जो इससे पढ़ी हुई चीजें ज्यादा बेहतर तरीके से याद रहती हैं और सुबह के समय आप ज्यादा एक्टिव भी रहते हैं। ऐसे में प्रातः काल में पढ़ाई करना ज्यादा बेहतर है।’
वहीं, आचार्य बालकृष्ण से अलग कुछ अन्य रिपोर्ट्स के नतीजे भी बताते हैं कि स्टूडेंट्स के लिए रात के मुकाबले सुबह के समय पढ़ना ज्यादा बेहतर हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि-
–रात को अच्छी नींद के बाद सुबह हमारा दिमाग सबसे ज्यादा कुशल और सतर्क होता है। ऐसे में आप ज्यादा बेहतर तरीके से चीजों को समझ और सीख पाते हैं।
-सुबह के समय नेचुरल लाइट आपको सतर्क और केंद्रित रहने में मदद कर सकती है। साथ ही इससे आपकी आंखों पर भी दबाव नहीं पड़ता है।
-सुबह पढ़ने पर आप अपने दिन की शुरुआत क्लियर माइंड से करते हैं, इससे आपका बाकी दिन भी सकारात्मक माहौल में बीतता है, आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं और आपका स्लीप साइकिल भी बेहतर हो जाता है।
-इन तमाम फायदों को ध्यान में रखते हुए आप अर्ली मॉर्निंग पढ़ने को अपनी आदत में शुमार कर सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- दांतों की सफाई के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें? बस रोज सुबह करने होंगे ये 2 आसान काम
