दुनियाभर में लोग स्ट्रेस से इतने परेशान हैं कि सबको एक लंबे छुट्टी की जरूरत होती है। लेकिन, ये छुट्टी लोग घूमने के लिए नहीं ले रहे हैं बल्कि, सोने के लिए छुट्टी ले रहे हैं। जी हां, आपको अजीब लग सकता है लेकिन लोग घूमने के लिए स्लीप टूरिज्म की मदद ले रहे हैं। लेकिन, समझने वाली बात ये है कि ये है क्या, इससे लोगों को कैसा महसूस हो सकता है और इसके लिए आपको क्या करना चाहिए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
स्लीप टूरिज्म क्या है-What is sleep tourism?
स्लीप टूरिज्म का मतलब है नींद के लिए घूमना। स्लीप टूरिज्म एक बढ़ती हुई यात्रा प्रवृत्ति है जहां छुट्टियां मनाने वाले लोग अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने या आरामदायक नींद का अनुभव करने के प्रयास में किसी विशेष स्थान या होटल में जाते हैं। दरअसल, इसका लक्ष्य घूमने से ज्यादा आराम करना है यानी घूमना कम सोना ज्यादा।
स्लीप टूरिज्म के लिए लोग कहां जाते हैं-Where are the best places to sleep?
स्लीप टूरिज्म के लिए लोग उन जगहों पर जाते हैं जहां प्राकृतिक शांति हो और आप बेहतर महसूस करें। इसके अलावा ये ट्रेवल अक्सर लक्जरी होटलों, रिट्रीट या वेलनेस सेंटरों के लिए की जाती हैं। ऐसे वातावरण और गतिविधियों के हिसाब से होती है जो कि नींद की समस्याओं का समाधान करती हैं और आपको एक अच्छा नींद लेने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके लिए आप
-कुर्ग
-कोडईकनाल
-मैसूर
-ऋषिकेश

स्लीप टूरिज्म के फायदे-Sleep tourism benefits
काम का स्ट्रेस कम होता है
स्लीप टूरिज्म के बाद लोगों के काम का स्ट्रेस कम हो जाता है। लोग बहुत बेहतर महसूस करते हैं। लोग अपने काम की टेंशन भूल जाते हैं और फिर माइंड डिटॉक्स करते हैं। इससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और फिर लौटकर वो बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
बॉडी खुद को रिकवर करती है
सोने के बाद हमारा शरीर बहुत बेहतर महसूस करती है। शरीर खुद को हल्का महसूस करती है और खुद को रिकवर कर लेती है। इससे आप आसानी से बीमार भी नहीं पड़ेंगा और मेंटली हेल्दी रहेंगे।
रिफ्रेश महसूस करते हैं
स्लीप टूरिज्म के बाद आप रिफ्रेश महसूस करेंगे जैसे आपने खुद को चार्ज कर लिया हो। इसके अलावा आपको बहुत अच्छा महसूस होगा मानों आपने खुद को समय दिया हो। तो इन तमाम फायदे के लिए लोग स्लीप टूरिज्म की मदद ले रहे हैं। आगे जानते हैं कमाल का है ये पानी, डालते ही लहलहाकर बढ़ने लगते हैं पौधे