Morning Mantra: वजन घटाना एक दिन काम नहीं है बल्कि आपको इसके लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे में हमेशा से डाइट की एक अहम भूमिका रही है। जब वेट लॉस डाइट की बात आती है तो सबसे पहले नाम आता है ग्रीन जूस का। ये आजकल काफी चलन में भी है। पर बहुत से लोगों को ये भी नहीं पता कि असल में ये है क्या। जूस तो है पर ये किस चीज से बनता है और इसकी क्या रेसिपी है। साथ ही ये वेट लॉस में कैसे मददगार हो सकता है। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में (green juice recipe for weight loss) विस्तार से।

क्या होता है ग्रीन जूस-What is green juice in hindi

ग्रीन जूस एक ऐसा जूस है जिसमें बिलकुल हेल्दी और हरे खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। यह पिछले कुछ वर्षों में अधिक लोकप्रिय हो गया है। आमतौर पर इनमें हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल होता है। हालांकि, कुछ फलों को भी ग्रीन जूस में शामिल किया जाने लगा है। हालांकि, मुख्य रूप से इसमें फाइबर, रफेज और मल्टीन्यूट्रीएंट्स से भरपूर फूड्स को शामिल किया जाता है।

ग्रीन जूस की रेसिपी-Green juice recipe in hindi

ग्रीन जूस बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली कुछ सामान्य हरी सब्जियों और जड़ी-बूटियों में शामिल हैं पालक, केल, ककड़ी, अजवाइन, व्हीटग्रास, अजमोद और पुदीना। अगर आपको इसका स्वाद थोड़ा और मीठा करना है तो आप सेब, संतरा, जामुन और कीवी जैसे फलों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको इन्हें धोकर, काटकर और ब्लेंडर में ब्लैंड कर लेना है। फिर हल्का सा नमक या शहद मिलाकर इसे पीना है।

वेट लॉस में कैसे मददगार है ग्रीन जूस-Green juice recipe for weight loss

वेट लॉस में ग्रीन जूस सबसे कारगर तरीके से काम करता है। पहले तो ये पाचन क्रिया को तेज करता है और फिर आंतों की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। ये बॉडी को डिटॉक्स करता है और पेट को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा ये प्रोबायोटिक की तरह भी काम करता है और वजन घटाने में तेजी से मदद करता है। इसके अलावा ये मल्टी विटामिन्स से भी भरपूर है जो कि वेट लॉस के लिए शुगर मेटाबोलिज्म, फैट मेटाबोलिज्म और फिर हार्मोनल हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद करता है। तो बस इन तमाम कारणों से आपको वेट लॉस के लिए ग्रीन जूस का सेवन करना चाहिए।