वजन घटाना एक दिन का काम नहीं है बल्कि ये एक लंबा प्रोसेस है। जैसे कि अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में ब्लू टी को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, ब्लू टी (aparajita ki chai) में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि मेटाबोलिज्म तेज कर देते हैं और फिर वजन घटाने के प्रोसेस में तेजी लाते हैं। जैसे कि अपराजिता के फूलों की चाय पीना। इन दिनों ये अपने खास गुणों के कारण ट्रेंड में भी है और दुनियाभर में लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं ब्लू टी है क्या और फिर इसे पीने के फायदे।
नीली चाय क्या है-What is blue tea
ब्लू टी या कहें कि नीली चाय वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकती है। दरअसल, ये चाय अपराजिता के फूलों से बनती है। इस चाय की खास बात है कि इसमें मिलने वाले खास फ्लेवोनोइड्स और पॉलिफेनॉल्स जो कि फैट बर्निंग प्रोसेस में तेजी से काम करते हैं। ये आपके मेटाबोलिक स्टेट यानी शरीर के खाना पचाने की गति में तेजी लाते हैं जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
कैफीन फ्री है ब्लू टी
नीली चाय कैफीन मुक्त होती है, इसमें कोई कार्ब्स, कोई फैट नहीं होती है और इसमें 0% कोलेस्ट्रॉल होता है। ब्लू टी में कैलोरी की मात्रा भी 0 होती है। यह आपको वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकती है। इसके अलावा इससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
डिटॉक्स टी है
नीली चाय डिटॉक्स टी भी है। इसका एंटीऑक्सीडेंट पाचन स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है। इस चाय को पीने से मेटाबोलिज्म में तेजी आती है और आंतों की गति तेज होती है जिससे शरीर डिटॉक्स हो जाता है और फिर वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है।
अपराजिता के फूलों की चाय कैसे बनाएं-How to make blue tea
-गर्म पानी में अपराजिता के फूलों को डालें। दो से तीन मिनट उबाल लें।
-इसे छान लें और इसमें नींबू का रस मिला लें।
-फिर इसमें शहद मिला लें।
इसके बाद आराम से बैठकर इसे पी लें। इस प्रकार से रोजाना इस चाय को पीना आपको वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकती है। तो इन टिप्स को फॉलो करें और तेजी से अपना वजन घटाएं।