Simple apple breakfast recipes: ‘एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर से दूर रहो’ वाली कहावत आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है या फिर अगर हम रोजाना 2 सेब खाएं तो शरीर में क्या बदलाव होंगे? इस बात को लेकर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को 2 सेब रोजाना क्यों खाने चाहिए। फलों में फाइबर, पोटैशियम, क्वेरसेटिन, कैटेचिन, क्लोरोजेनिक एसिड, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आइए जानें इसके बारे में।

रोजाना 2 सेब खाने के फायदे

डॉ. सलहब ने बताया कि सेब मे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह कई तरह की बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के मुताबिक सेब में फेनोलिक्स और पेक्टिन होता है। जिससे लिवर सही रहता है। सेब में फ़्लोरेटिन जैसे यौगिक होते हैं। जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते हैं। छिलके सहित ताजा सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल-सी में कमी आती है। इतना ही नहीं इसमें फाइबर होता है जो वेट लॉस में हेल्प करता है।

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें सेब की ये हेल्दी रेसिपी

ऐपल पीनट बटर सलाद: इसे बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले सेब के स्लाइस को पीनट बटर के साथ मिलाएं। फिर ऊपर से कटे हुए मेवे और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डालें। ये तैयार है।

ऐपल पैनकेक: नाश्ते के लिए यह हेल्दी ऑप्शन है। गेहूं के आटे या बेसन को कद्दूकस किए हुए सेब के साथ मिलाएं। फिर दूध, पिसा हुआ गुड़ डालें। इसके बाद थोड़ा इलायची पाउडर डालें। पहले से गरम किए हुए पैन में डालकर क्रेप या पैनकेक बनाएं। पकाएं और आनंद लें।

ऐपल सिनेमन ओट्स: इसे बनाने के लिए ओट्स को दूध में पकाएं। फिर उसमें 2 कटे हुए सेब और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाएं। गाढ़ा होने तक पकाएं। थोड़ा शहद या मेपल सिरप डालकर मीठा करें।