आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य कारण है, जैसे- हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज इत्यादि। वजन कम करना सबसे आसान भी है और कठिन भी। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपनी आदत और दिनचर्या नहीं बदलना चाहता, इसलिए यह कठिन होता है। सभी चाहते हैं कि बिना किसी मेहनत के उनका वजन कम हो जाए। आजकल लोग मोटापे से बहुत परेशान हैं और अपने शरीर के वजन को संतुलित बनाए रखने के उपाय में नए-नए डाइट लेने की कोशिश करते रहते हैं। पुदीने की चाय उनमें से एक है। इसको डाइट में शामिल करने से वजन आसानी से कम होता है। आइए जानते हैं कब करें इसे डाइट में शामिल-

पुदीने की चाय कैसे वजन कम करता है:

कैलोरी कम होता है: पुदीने की चाय में कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए यह शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। साथ ही कैलोरी कम होने के कारण वजन भी नहीं बढ़ता है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है: पुदीने का सेवन डाइजेस्टिव एंजाइम्स को उत्तेजित करने में मदद कर सकता है जो खाने से आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है। जब पोषक तत्व आवश्यक रूप से अवशोषित हो जाते हैं, तो मेटाबॉलिज्म स्वाभाविक रूप से सुधर जाता है और वजन कम करने में मदद करता है।

पाचन बेहतर करता है: अध्ययन में बताया गया है कि पुदीने की पत्तियों का सेवन बेहतर पाचन में मदद कर सकता है। पुदीने की पत्तियों में सक्रिय यौगिक मेन्थॉल पाचन को बढ़ावा दे सकता है। यह वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि एक खराब पाचन तंत्र वजन घटाने की प्रक्रिया को प्रतिबंधित कर सकता है।

वजन कम करने के लिए कैसे बनाएं पुदीने की चाय: कुछ सूखे पुदीने के पत्ते लें और फिर इसे पानी में उबालें। इसे कम से कम 10-15 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इस पानी को छान लें और फिर पिएं। पुदीने की चाय को आप दिन में दो से तीन बार जरूर पिएं। इससे आपको जल्द से जल्द परिणाम देखने को मिल सकता है।