वजन कम करने के लिए लोग बेहद परेशान रहते हैं। खराब खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और शारीरिक रूप से सक्रिय ना रहने के कारण लोगों का वजन और फैट बढ़ जाता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपको आसानी से वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। पेट की चर्बी न सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि आपकी पर्सानालिटी पर भी बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में कुछ आसान सी चीजों को फॉलो कर के आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं, साथ ही शरीर के एक्सट्रा फैट को भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन जापानी चीजों को फॉलो करने से आप वजन कम कर सकते हैं-

खाते वक्त पानी ना पिएं: यदि आप खाना खाते वक्त पानी पीते हैं तो आपका पाचन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा यह आपके शरीर में फैट को भी एकत्रित करता है। इतना ही नहीं यदि आप खाते वक्त पानी पीते हैं तो शरीर में पानी भी जमा होने लगता है जिसके कारण शरीर फूलने लगता है। जापान में लोग खाने के दौरान पानी के बजाय सूप पीते हैं।

उबली सब्जियां खाएं: वजन कम करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व शरीर में फैट को बर्न करते हैं। बता दें कि जापान के लोग ज्यादातर उबली सब्जियां खाते हैं। यह शरीर में फैट को एकत्रित होने से बचाता है और एक्सट्रा फैट को भी बर्न करने में मदद करता है। यही कारण है कि जापान के लोग हेल्दी और स्लिम होते हैं।

सूमो पहलवान जैसा ना खाएं: सूमो पहलवान नाश्ता नहीं करते हैं और लंच में भी हेवी चीजें खाते हैं। इसके बाद सो जाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका मोटापा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए आप लाइट खाना खाएं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। ज्यादा और हेवी खाना खाने से बचें।

हॉट बाथ: गर्म पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और पाचन भी मजबूत करता है। इसके अलावा यदि आप रोजाना हॉथ बाथ करेंगे तो आपके शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न हो जाएंगें। हॉट बाथ अच्छी नींद लाने में मदद करता है और शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करता है।