Summer Weight loss: सर्दी के मौसम से अधिक गर्मी के दिनों में लोगों का वजन बढ़ता है। इसका एक बहुत बड़ा कारण होता है कि लोग गर्मी के मौसम में अधिक कोल्ड ड्रिंक्स या शेक का सेवन करते हैं। इनमें मौजूद कैलोरी और फैट्स शरीर का ना सिर्फ वजन बढ़ाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। ऐसे में यदि आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान उपाय हैं जिनकी मदद से आप अपने बढ़ते वजन को रोक सकते हैं और हेल्दी भी रह सकते हैं। इन उपायों की मदद से आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। आइए जानते हैं गर्मी में किस प्रकार अपने बढ़ते वजन को रोका जा सकता है।

कोल्ड ड्रिंक्स के जगह नींबू पानी पिएं:
गर्मी में नींबू पानी का सेवन लाभकारी होता है। यह आपको डिहाईड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी सामान्य मात्रा में होती है जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। ऐसे में यदि आपको अधिक प्यास लग रही है तो आप नींबू पानी पिएं ना कि कोल्ड ड्रिंक्स।

अनहेल्दी चीजें ना खाएं:
अक्सर लोग गर्मी के मौसम में अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि इन चीजों का सेवन ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है बल्कि वजन भी अधिक बढ़ा देता है। साथ ही शरीर में फैट भी एकत्रित करने लगता है।

फलों का सेवन करें:
गर्मी में कई ऐसे फल मिलते हैं जिनका सेवन करने से आपका वजन नियंत्रित रहता है जैसे- तरबूज, पपीता। इन फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करता है। यदि आप सीधे फल नहीं खा सकते हैं तो कस्टर्ड या फ्रूट आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं।

शेक के सेवन को कम करें:
एक गिलास शेक में लगभग 300 से 500 कैलोरी होती है। तो आपको कम से कम मात्रा में शेक का सेवन करना चाहिए। इसके बजाया आप घर पर बनें शेक का सेवन करें क्योंकि इनमें अधिक कैलोरी नहीं होती है। कोशिश करें चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल करें।

(और Lifestyle News पढ़ें)