Weight Loss, Weight Loss Tips, Diet Plan, Weight Loss Time, Foods: वजन कम करना एक बड़ा काम होता है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके की चीजें अपनाते हैं। लोग वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, डाइटिंग, योगा जैसी चीजें अपनाते हैं। इसके अलावा जो एक सबसे जरूरी चीज है वह है हेल्दी डाइट फॉलो करना। हेल्दी डाइट फॉलो करने से ना सिर्फ वजन कम होता है बल्कि शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। गाजर, मूली, पालक के अलावा और भी बहुत सी चीजें हैं जिसको खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर में फैट भी एकत्रित नहीं होता है। साथ ही वेट लॉस के लिए अपने खाने का समय में सही करने की जरूरत होती है। आइए वेट लॉस डाइट और उसका परफेक्ट समय क्या है इसके बारे में जानते हैं।
गाजर: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में फाइबर वाले फूड्स शामिल करने चाहिए। गाजर में साल्यूबल और नॉन सॉल्यूबल दोनों तरीके का फाइबर मौजूद होता है। फाइबर पचने के लिए लंबा समय लेता है और इस वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसलिए यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
मूली: मूली में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। भोजन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स शरीर में टूटने और पचने में कितना समय लेता है, इस पर आधारित है। यदि किसी भोजन में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है तो इसका मतलब है कि यह जल्दी पच जाएगा। इस वजह से वजन कम करने के लिए मूली को फायदेमंद माना जाता है।
पालक: पालक एक ऐसी हरी सब्जी है जो आपके वजन घटाने की यात्रा में आपकी मदद कर सकता है। पालक कैलोरी में कम और विटामिन और मिनरल्स में उच्च होता है। साथ ही पालक में फाइबर और पानी भी उच्च मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। पालक शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है जो वजन कम करता है।
वजन कम करने का परफेक्ट समय:
1. नाश्ता: नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी खाना होता है। इसलिए 6 से 10 बजे के बीच में आपको नाश्ता कर लेना चाहिए।
2. मिड-मॉर्निंग स्नैक्स: नाश्ता करने के 2 से 4 घंटे के बाद मिड स्नैक्स लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तब तक खाना अवशोषित हो जाता है।
3. लंच: दिन का खाना कम से कम 3 बजे तक कर लेना चाहिए।
4. दिन का स्नैक्स: दिन के खाना के कम से कम 2-4 घंटे के बाद स्नैक्स लेना चाहिए।
5. डिनर: रात का खाना आपको 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच कर लेना चाहिए।
(और Lifestyle News पढ़ें)