बढ़ते वजन के कारण हर कोई परेशान रहता है। इसकी वजह से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग जैसी और भी कई घातक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए लोग आमतौर पर अपने नाश्ते और दिन के खाने का ध्यान रखते हैं। रात के खाने को लेकर कई बार लोग लापरवाही कर देते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए जितना जरूरी नाश्ता और दिन का खाना होता है, उतना ही रात का खाना भी होता है। वजन कम करने के लिए लोग अक्सर रात के खाने को स्किप कर देते हैं। जानिए की डीनर में क्या खाना चाहिए और कब खाना चाहिए-
लीन प्रोटीन: चिकन, मछली, टोफू या बीन्स जैसे प्रोटीन वाले फूड्स खाएं। कार्बोहाईड्रेट और फैट की तुलना में प्रोटीन वाले फूड्स आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखते हैं।
बीन्स: बीन्स में प्रोटीन और फाइबर उच्च मात्रा में मौजद होता है। फाइबर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, इस वजह देर रात को अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है। बीन्स में कैलोरी भी कम मात्रा में होती है और शरीर में फैट एकत्रित होने से रोकती है।
साल्मन: साल्मन, अलसी के तेल और अखरोट में हार्मोन ग्रेलिन मौजूद होता है जो भूख को कम करता है और पेप्टाइड YY में वृद्धि होती है जो पेट को भरा रखता है। इसके अलावा यह पॉलीसेचुरेट फैट डाइट होता है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अंगूर का जूस: एक गिलास अंगूर के जूस कैलोरी बहुत कम मात्रा में मौजूद होती है। यह फैट बर्न करने में मदद करती है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी प्रदान करती है। इसके अलावा अंगूर का जूस पेट को भरा रखता है जिसके कारण रात को अनहेल्दी चीजें खाने की क्रेविंग नहीं होती है।
(और Lifestyle News पढ़ें)