बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवनशैली की आवश्यकता है। लेकिन व्यस्त होने के कारण लोग अस्वस्थ आहारों का सेवन करने लगे हैं। आजकल लोग जंक फूड्स और तैलीय खाद्य पदार्थो का अधिक सेवन करने लगे हैं जिनमें मौजूद बैक्टीरिया उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। इन चीजों का सेवन करने के बजाय आपको फलों का सेवन करना चाहिए क्योंकि इनमें कैलोरी कम होती हैं जो आपके वजन को नियंत्रित रखती है और स्वास्थ्य को भी अनेकों लाभ प्रदान करता है। इन फलों का सेवन आपके शरीर में एक्सट्रा फैट्स को भी एकत्रित होने से रोकता है। हालांकि हर फल ऐसे नहीं होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जिनका आप कितना भी सेवन कर लें आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

तरबूज:
100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी होती है। तरबूज में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और लाईकोपिन होते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तरबूज में सिट्रलीन होता है जो शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर करता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

सेब:
100 ग्राम सेब में 50 कैलोरी होती है। सेब में फाइबर उच्च मात्रा में होता है जो वजन घटाने की प्रक्रिया के दौरान बेहद मदद करता है और आपकी अस्वस्थ खाने की आदतों को भी कम करता है। फाइबर आपकी भूख को भी नियंत्रित करता है।

बेरीज:
एक कप रैस्पबेरी, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी में 32 कैलोरी होती है। आप इनका सेवन कच्चा भी कर सकते हैं या फिर दही के साथ भी कर सकते हैं।

नींबू:
100 ग्राम नींबू में 29 कैलोरी होती है। नींबू आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।