Weight Loss Tips in Hindi: अधिक वजन हो जाना कई लोगों को परेशान कर देता है। अधिक वजन के कारण कई समस्याएं होने लगती हैं जैसे- मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर इत्यादि। इसके अलावा अधिक वजन शरीर को भी बेडॉल बना देता है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, डाइटिंग, योगा जैसी तमाम चीजें अपनाते हैं। लेकिन आप एक बेहतर डाइट प्लान फॉलो कर के भी अपना वजन कम कर सकते हैं। एग डाइट प्लान फॉलो कर के आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस डाइट प्लान के बारे में-
सोमवार:
नाश्ते में: 8 से 8:30 के बीच 2 उबले अंडे, 1 कप दूध और एक सेब
लंच: 12:30 बजे, टूनी सलाद के साथ छाछ
रात का खाना: 7 बजे, ग्रिल्ड चिकन के साथ 1 कप वेजीज
मंगलवार:
नाश्ते में: 8 से 8:30 के बीच 2 उबले अंडे और उसके साथ एक कटोरी दलिया
लंच: 12:30 बजे सब्जी, बेक्ड फिश/ ग्रिल्ड मशरुम और 1 कप दही
रात का खाना: 7 बजे दाल के साथ सब्जी
बुधवार:
नाश्ते में: 8 से 8:30 के बीच 2 उबले अंडे, 1 टोस्ट और 1 कप ग्रीन टी
लंच: 12:30 बजे बीन्स का सलाद और 1 कप छाछ
रात का खाना: 7 बजे मिक्स्ड करी, 2 मीडियम साइज का फ्लैटब्रेड, 1/2 कप मशरुम और 1/2 कप दही
गुरूवार:
नाश्ते में: 8 से 8:30 के बीच 2 उबले अंडे, 2 बनाना पैनकेक और एक गिलास संतरे का जूस
लंच: 12:30 बजे ग्रिल्ड चिकन के साथ 1 कप नारियल पानी
रात का खाना: 7 बजे साल्मन/ टोफू के साथ दही और 1 कप छाछ
शुक्रवार:
नाश्ते में: 8 से 8:30 के बीच 2 उबले अंडे, 1 कप ग्रीन टी और बनाना मफीन
लंच: 12:30 बजे 2 फ्लैटब्रेड, मिक्स्ड वेजिटेबल करी, 1 कप दाल और 1/2 कप दही
रात का खाना: 7 बजे ग्रील्ड फिश या मशरुम के साथ 1 कप गर्म दूध और सब्जी
शनिवार:
नाश्ते में: 8 से 8:30 के बीच 2 उबले अंडे, 2 फ्लैक्स-सीड के साथ बेरीज और ग्रीन टी
लंच: 12:30 बजे राजमा, केल और शकरकंद का सलाद और उसके साथ 1 कप फल या दही
रात का खाना: 7 बजे 1 कटोरी सीफूड के साथ वेजिटेबल फो और डार्क चॉकलेट
रविवार:
नाश्ते में: 8 से 8:30 के बीच 2 उबले अंडे, 1/2 बीन्स और 1 कप ग्रीन टी
लंच: 12:30 बजे पैन ग्रील्ड चिकन सलाद के साथ अनानास
रात का खाना: 7 बजे 2 स्लाइस वेगन पिज्जा के साथ 1 कप नारियल पानी
(और Lifestyle News पढ़ें)