बदलती जीवनशैली ने लोगों के लिए शारीरिक श्रम करने के मौके कम कर दिए हैं। ऐसे में वजन बढ़ने की समस्या कोई नयी बात नहीं है। ज्यादातर लोग ऑफिस में एक जगह बैठकर काम करने को मजबूर हैं। ऐसे में मोटापा बढ़ना स्वाभाविक है। क्या आप जानते हैं कि हमारे वजन का घटना और बढ़ना हमारी डाइट पर निर्भर करता है।
हम में से बहुत लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं। लेकिन आपको ये जानकर थोड़ा अजीब लगेगा कि आप बर्फ से भी अपने वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप बर्फ के पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर बर्फ खा भी सकते हैं। आइए जानते हैं बर्फ से किस तरह वजन घटाया जा सकता है। मोटापे की वजह से डाइबिटीज, आर्थराइटिस और दिल संबंधी बीमारियों के भी खतरे काफी बढ़ जाते हैं।
ऐसे में जब आप दिनभर बिना कुछ सोचे फैट बढ़ाने वाला या ज्यादा कैलोरी वाला खाना खा रहे होते हैं। इन्हीं वजहों से आपका वजन बढ़ जाता है। जानकारों के मुताबिक जब आपको काम के दौरान बीच-बीच में कुछ खाने का मन भी करता है तो आपको कम कैलोरी वाली चीज खानी चाहिए। जिससे आपके बढ़ते वजन पर लगाम लग सकते। ऐसे में आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं और बर्फ खा सकते हैं। दरअसल बर्फ खाने से आप गर्मी से भी बच सकते हैं और अपने वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा बर्फ खाना आपके मुंह और दांतों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है और सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्या भी दे सकती है।
आपको बता दें कि इस आहार (आइस डाइट) के अविष्कार के पीछे डॉ. ब्रायन वेनर का हाथ है। उन्होंने अपने किताब आइस डाइट में लिखा है कि आइस खाने से बर्फ खाने से मेटाबॉलिज्म को किक-स्टार्ट करने में मदद मिल सकती है क्योंकि इसे पिघलाने के लिए शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। उनके मुताबिक भोजन के साथ बर्फ का ठंडा पानी पीने से कम भूख का एहसास होता है। इसके साथ ही पेट भरा हुआ महसूस होता है। बर्फ आपका वजन कम करने के लिए वसा जलाने में भी मदद करेगा।
आपको बता दें कि आपके शरीर में दो तरह का फैट होता है, एक वाइट फैट होता है जो कि खून की वजह से मांसपेशियों में बढ़ता है और इसे कम करना मुश्किल भी होता है। वहीं एक ब्राउन फैट होता है जो कि बॉडी की गर्मी की वजह से होता है और बर्फ इस फैट को कम करने का काम करती है।