अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सप्लीमेंट्स लेने की बजाय आपको प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल करके वजन कम कर सकते हैं। बस आपको पता होना चाहिए कि इनका इस्तेमाल किस तरीके से करना है। नीम के पत्तों में बहुत से चिकित्सी और हर्बल गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं साथ ही आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाते हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए नीम के पत्तों का कैसे करें इस्तेमाल।

कैसे करें इस्तेमाल
आप हर रोज नीम के पत्तों का जूस बना कर सेवन करें। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी और इसके आपके शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा। नीम का जूस बनाने के लिए आपको 1 किलो नीम की पत्तियां, 5 लीटर पानी और ग्राइंडर की जरुरत होगी।

इसे बनाने के लिए पानी में नीम की पत्तियों को मिला लें। इन्हें रातभर के लिए भिगो दें। सुबह पत्तियों को पानी के साथ ग्राइंडर में पीस लें। इसके बाद मिश्रण को छान लें। अब इसका हर रोज सेवन करें। आप एक साथ पूरे सप्ताह के लिए या फिर हर रोज ताजा जूस तैयार कर सकते हैं। इसके अनुसार आप पत्तियों और पानी का अनुपात तय कर सकते हैं।

नीम के अन्य फायदे

1. नीम के पत्ते त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने में मदद करते हैं।
2. बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे डैंड्रफ औक स्कैल्प इरिटेशन को आप नीम के पत्तों स दूर कर सकते हैं।
3. नीम के पत्तों का जूस पीने से पेट के कीड़ों को कम करने में मदद मिलती है।
4. दांत के दर्द को कम करने में भी नीम लाभकारी है।
5. नीम का सेवन शरीर में रक्त को साफ करने में मदद करता है।