Peppermint Tea For Weight Loss: वजन बढ़ाना जितना मुश्किल होता है उतना ही मुश्किल वजन कम करना भी होता है। लोग वजन कम करने के लिए अनेकों प्रयास करते हैं जैसे- डाइटिंग, एक्सरसाइज, योग, सप्लीमेंट्स। लेकिन कई बार इन सभी चीजों को करने के बावजूद भी लोग अपनी बढ़ती वजन को कम करने में असफल हो जाते हैं। ऐसे में पुदीने की चाय को डाइट में शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। पुदीने की चाय में मौजूद जरूरी तत्व शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को जरूर पोषण भी प्रदान करता है जिससे एनर्जी मिलती है। आइए जानते हैं पुदीने की चाय की प्रकार वजन कम करने में मदद करती है।

पुदीने की चाय बनाने का तरीका:
1 चम्मच पीसा हुआ पुदीने का पत्ता, 8 से 10 पुदीने का पत्ते और 1 कप पानी लें। पैन को गैस पर चढ़ाएं और पुदीने की पत्तियां और पानी को पैन में डालें। 5 मिनट तक उबालने के लिए छोड़ जें और फिर उसे छान लें।

कैलोरी कम होता है:
पुदीने की चाय में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है। ऐसे में यह शरीर में फैट को एकत्रित होने से बचाता है। साथ ही फैट भी बर्न करने में मदद करता है और वजन को नियंत्रित रखता है।

भूख को नियंत्रित करता है:
पुदीने की चाय में मेंथॉल उच्च मात्रा में होता है जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही जंक फूड्स और ऑयली फूड्स की क्रेविंग को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा बेली फैट को भी कम करता है।

पाचन बेहतर करता है:
पाचन को बेहतर करने के लिए पुदीने की चाय बेहतर होता है। पुदीने की चाय में प्रोटीन और विटामिन्स होता है जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही बेली फैट को भी कम करता है।

(और Lifestyle News पढ़ें)