Weight loss tips: अधिक वजन हो जाने के कारण लोग बेहद परेशान रहते हैं और उसे कम करने के लिए अनेकों प्रयास भी करते हैं। एक्सरसाइज, डाइटिंग और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसी चीजें भी अपनाते हैं। अक्सर लोग वजन कम और फैट बर्न करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू मिलातकर पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ठंडे पानी में भी नींबू मिलाकर पीने से फैट बर्न और वजन कम होता है? जीं हां ऐसा बिल्कुल होता है। ठंडा नींबू पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं कैसे ठंडे पानी में नींबू मिलाकर पीने से वजन कम होता है।

कैलोरी कम होता है:
नींबू का रस मिला हुआ ठंडा पानी कैलोरी से मुक्त होता है। इस तथ्य में कोई संदेह नहीं है कि पानी में शून्य कैलोरी होती है और एक नींबू केवल 17 कैलोरी प्रदान करता है। यहां तक कि यदि आप आधे गिलास पानी के साथ इसे मिलाते हैं, तो भी कैलोरी एक समान रहती है। एक गिलास संतरे का जूस जिसमें 39 कैलोरी होती है। इसलिए, एक गिलास संतरे का जूस पीने के बजाय, ठंडा नींबू पानी पिएं।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है:
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी नींबू पानी बेहतर विकल्प होता है। जब शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है तो वजन अपने आप कम होने लगता है साथ ही शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलता है। इसके अलावा फैट बर्न करने में भी यह एक अहम भूमिका निभाता है।

पेट सपाट करता है:
नींबू पानी पीने से फूड क्रेविग्स कम होती है। एक शोध में इस बात का पता चला था कि रोजाना नाश्ते से पहले आधा लीटर नींबू पानी पीने से शरीर में कैलोरी कम होती है। इसके अलावा यह आपके पेट को भी भरा रखता है जिससे आपको अधिक खाने की भूख नहीं होती है।

डिटॉक्स करता है:
नींबू पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इसके अलावा यह आपको एनर्जी भी प्रदान करता है जिससे आपको वजन कम करने में आसानी होती है। साथ ही यह आपके बेली फैट और शरीर के अन्य हिस्से में मौजूद फैट को भी बर्न करने में मदद करता है।

(और Lifestyle News पढ़ें)