Bhumi Pednekar weight loss Tips: भूमी पेडनेकर एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एन्ट्री बहुत ही अलग रोल में की थी और उस फिल्म में भूमी का वजन 89 किलो था। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि किसी को भी अधिक वजन पसंद नहीं होता है, उसी प्रकार भूमी को भी नहीं था और उन्होंने बिना किसी के मदद से 32 किलो वजन कम कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान भूमी से उनके वजन कम के बारे में पूछे जानें पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। भूमी ने यह भी बोला कि वह उन टिप्स को शेयर करना चाहती हैं जिनकी मदद से उन्होंने वजन कम किया ताकि ये उन हर महिलाओं को लाभ प्रदान कर सके जो बिना किसी के मदद से अपने वजन को कम करना चाहती हैं।
टिप्स 1:
भूमी पेडनेकर ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने अपने वॉटर इन्टेक को बढ़ाया। साथ ही डिटॉक्स वॉटर भी पीना शुरू किया था।
डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाएं:
1 लीटर पानी में 3 खीरा, ताजें पुदीने की पत्तियां और 4 नींबू को मिलाएं और कुछ घंटों के लिए फ्रीज में रख दें। डिटॉक्स वॉटर तैयार है।
टिप्स 2:
इसके बाद उन्होंने रिफाइन्ड शुगर के सेवन को कम किया। उन्होंने बताया कि मीठा उन्हें बहुत पसंद हैं और ऐसे में मीठा छोड़ना मुश्किल था। लेकिन वह ब्राउनी का सेवन करती थीं क्योंकि उसमें कैलोरी कम होती है और हेल्दी भी होता है।
टिप्स 3:
भूमी ने बताया कि वह रोजाना कम से कम 20 स्कैव्ट्स करती थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रोजाना अपने पसंदीदा गाने पर डांस भी करें। इसके अलावा उन्होंने बताया खाने से 30 मिनट पहले 20 बार स्पॉट जंप करें।
टिप्स 4:
भूमी पेडनेकर ने बताया कि वह अपने दिन की शुरूआत गुनगुना पानी पीकर शुरू करती हैं। उसके बाद स्किम्ड मिल्क में म्यूज़ली के साथ फ्लैक्स सीड मिलाकर खाती हैं। इसके थोड़ी देर के बाद वह 2 अंडे के ऑमलेट के साथ होल-व्हीट ब्रेड खाती हैं।
टिप्स 5:
दिन के खाने में भूमी 2 रोटी, सब्जी, दाल और छाछ या दही का सेवन करती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आप सैंडविच, ग्रील्ड चीकन या फिर न्यूट्री नगेट्स का सेवन भी कर सकते हैं।
टिप्स 6:
भूमी पेडनेकर ने बताया कि शाम 5:30 बजे वह ग्रीन टी पीती हैं। 7 बजे बड़े बाउल में सलाद खाती हैं। रात के 8:30 बजे वेजिटेबल के साथ ग्रील्ड फिश या फिर ब्राउन राइस खाती हैं।
टिप्स 7:
इसके अलावा भूमी ने बताया कि वह सोया चिप्स, डार्क चॉकलेट, केल चिप्स या फिर बेरी स्मूदी का सेवन भी करती हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)