बढ़ते वजन के कारण हर कोई परेशान रहता है। यदि लोगों का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग वजन कंट्रोल में रखने के लिए एक्सरसाइज, वॉक, डाइटिंग जैसी चीजें अपनाते हैं। जैसा हमें पता है आम का मौसम आ गया है, ऐसे में आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर आम खाने का सही समय क्या है। अगर आप किसी भी समय आम खाते हैं तो आपका वजन अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है। इसलिए आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए आम कैसे फायदेमंद होता है और इसे डाइट में कब शामिल करना चाहिए-

आम खाने का सही समय: आम को आप नाश्ते या दोपहर के खाने के बाद खाएं। अगर आप खाने से एक घंटे पहले या खाने के एक घंटे बाद खाते हैं तो इससे वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है। लेकिन यदि आप सोने से पहले आम खाते हैं तो इससे आपका पाचन प्रभावित हो सकता है और अनियमित रूप से वजन भी बढ़ सकता है, साथ ही शरीर में फैट भी एकत्रित हो सकता है।

रोजाना कितना आम खाएं: आम को सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इसमें मीठा अधिक मात्रा में होता है तो ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए रोजाना सिर्फ एक कप आम खाने की कोशिश करें।

कैलोरी कम मात्रा में होता है: आम में कैलोरी की मात्रा कम होती है और पानी और डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यह पाचन को बेहतर करता है और पेट को अधिक समय तक भरा रखता है, जिसके कारण अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करता है और हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।

आम कैसे वजन कम करता है: रिसर्च के अनुसार, आम में बायोएक्टिव कपाउंड होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर के फैट को भी आसानी से बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा आम शरीर में फैट को बढ़ने से रोकता है और वजन को कंट्रोल करता है।