बढ़ते वजन से हर कोई परेशान रहता है क्योंकि यह कई बीमारियों का कारण बनता है। वजन बढ़ने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए कई प्रयास करते हैं जैसे डाइटिंग, एक्सरसाइज, रनिंग इत्यादि। लेकिन इन चीजों के साथ यदि आप अपनी रात की रूटीन में कुछ बदलाव लाएंगें, तो मोटापा आसानी से कम कर पाएंगें। सोने से पहले अगर कुछ ड्रिंक्स का सेवन करेंगे तो इससे आप अपने शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न कर पाएंगें, साथ ही मोटापा भी घटा पाएंगें। आइए उन ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं –
दालचीनी वाली चाय: रोजाना रात को सोने से पहले यदि आप दालचीनी की चाय पीते हैं तो आपका मोटापा जल्द ही कम हो जाएगा। दालचीनी की चाय में कैलोरी की मात्रा कम होती है जिसके कारण शरीर में फैट एकत्रित नहीं होता है और वजन नहीं बढ़ता है। इस चाय को सोने से आधे घंटे पहले पिएं। दालचीनी वाली चाय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।
मेथी का पानी: मेथी के पानी में फैट बर्निंग गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। यह आपकी पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करते हैं। यदि आप सोने से पहले मेथी का पानी पिएंगें, तो आपको खाना पचाने में आसानी होगी। आप सोने से आधे या एक घंटे पहले पानी में पिसे हुए मैथी के दानों को भिगोकर पी सकते हैं।
खीरे का जूस: खीरे के जूस में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होता है जिसके कारण यह मोटापा नहीं बढ़ने देता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण शरीर के सूजन को बढ़ने से रोकचा है। इतना ही नहीं खीरे का जूस पीने से शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न हो जाता है। सोने से आधे घंटे पहले इस जूस का सेवन करें। इससे नींद भी अच्छी आएगी।
एलोवेरा जूस: एलोवेरा का जूस पीने से पेट की चर्बी दूर होती है। इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को मजबूत करते हैं जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। इसके अलावा यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। रोजाना सोने से आधे-एक घंटे पहले एलोवेरा जूस जरूर पिएं।
नींबू पानी: नींबू पानी पीने से बॉडी में मौजूद टाक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है और फैट बर्न होने लगता है। इससे पेट पर जमा चर्बी कम हो जाती है।