मोटापा और अधिक वजन आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं, वजन जितनी तेजी से बढ़ता है, इसे कंट्रोल करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। मोटापे को कंट्रोल करने के लिए लोग तमाम तरह के जतन करते हैं। हालांकि, बावजूद इसके उन्हें कई बार मनचाहे नतीजे नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग डाइट प्लान बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप तेजी से वेट लॉस कर फिट बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

तेजी से वेट लॉस करने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान

इसक लिए सबसे पहले सुबह उठकर गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। ये पाचन क्रिया को काफी बेहतर बनाता है। सुबह-सुबह इस पानी को पीने से आपका पेट भी ठीक तरह से साफ हो पाएगा। शहद और गर्म पानी एक डिटॉक्स ड्रिंक है, जिसका नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और इस तरह ये तेजी से वेट लॉस करने में भी मदद कर सकता है।

ऐसा होना चाहिए ब्रेकफास्ट

इसके बाद सोकर उठने के लगभग 3 घंटे के अंदर अपना नाश्ता कर लें। अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो नाश्ते में तली-भुनी चीजों से अलग हल्की और हेल्दी चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप ओट्स या दलिया खा सकते हैं। इन दोनों ही चीजों में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, पोटैशियम, नियासिन, विटामिन ए, बी6, बी12, विटामिन डी आदि जैसे कई पौष्टिक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ओट्स में भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर आपको जल्दी भूख नहीं लगने देता है और आप कैलोरी इनटेक कम करते हैं। इसके अलावा इसे पचने में भी अधिक समय लगता है, ऐसे में शरीर एनर्जी के लिए पूरे दिन चर्बी को जलाता रहता है, साथ ही इससे पाचन भी दुरुस्त होता है।

ऐसा होना चाहिए पुरुषों का लंच

बता दें कि आपके नाश्ते और लंच के बीच में कम से कम 5 घंटे का अंतर होना जरूरी है। यानी अगर आपने सुबह 8 बजे नाश्ता किया है, तो दोपहर में करीब 1 बजे लंच कर लें। वहीं, पुरुष अपने लंच में ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ब्राउन राइस फाइबर का अच्छा सोर्स है और जैसा की ऊपर जिक्र किया गया है, फाइबर रिच फूड खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है, साथ ही आप कैलोरी इनटेक भी करते हैं। बेहतर नतीजों के लिए आप उबली हुई हरी सब्जियों का सेवन लंच में कर सकते हैं। ये भी तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद करेंगी।

ऐसा होना चाहिए महिलाओं का लंच

महिलाएं लंच में चना और हरी मूंग दाल खा सकती हैं। वहीं, इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू भी मिला सकती हैं। चना वजन को कंट्रोल करने में गजब का असरदार होता है। प्रोटीन से भरपूर चना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और पेट देर तक भरा रहता है। इसके अलावा मुट्ठी भर चना खाने से आप ओवरइटिंग से भी बचते हैं, इससे वजन तेजी से घटता है।

ऐसा होना चाहिए डिनर

आपको सोने से करीब 3 घंटे पहले डिनर कर लेना है। रात में खाना हल्का रखें। इसके लिए आप दो रोटी, बॉयल्ड दाल और हरी सब्जी खा सकते हैं। अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो बॉयल्ड चिकन, अंडा डिनर में रख सकते हैं। खाने के 1-2 घंटे बाद एक गिलास दूध में भुनी हल्दी डालकर पिएं। यह आपको बिमारियों से बचाएगा और बॉडी वेट को मेंटेन रखने में भी मदद करेगा। इसके अलावा डिनर के बाद वॉक करना ना भूलें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।