Egg Oats recipe: नाश्ते में अंडे और ओट्स से बनी इस चीज को खाना पेट भर सकता है। दरअसल, ये हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है जिसका सेवन पाचन क्रिया को तेज करने के साथ मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये शरीर में जमा फैट में कमी लाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। साथ ही ओट्स और अंडे (Weight Loss breakfast Egg recipe) की खास बात ये है कि ये दोनों मिलकर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और फिर बेकार की भूख को रोकते हैं। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है और और शरीर पर व्यापक असर होता है। इसके अलावा भी नाश्ते में ओट्स और अंडा खाने के कई फायदे हैं। पर उससे पहले जान लेते हैं क्या है ये Egg recipe with oats

ओट्स और अंडे से बना ये रेसिपी-Egg Oats recipe

सामग्री
1 कटोरी ओट्स
1 गिलास दूध
2 अंडे
ऑलिव ऑयल
काली मिर्च
नमक
कलौंजी

-अब आपको करना ये है कि 1 गिलास हल्का गुनगुना दूध लें और इसे एक कटोरी बॉउल में डाल लें।
-इसके बाद इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
-फिर आपको इसमें 2 अंडे तोड़कर मिलाना है और फिर इसमें ऊपर से नमक और काली मिर्च मिलाएं।
-इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं।
-अब गैस पर एक पैन रखें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें।
-इसमें ये बैटर पलट दें।
-ढककर मध्यम आंच पर पकाएं।
-ऊपर से थोड़ा और तेल डालें और इसे पलट लें।
-अब इसे सर्व करें।

आप चाहें तो इस पर गाजर, शिमला और प्याज भी भूनकर डाल सकते हैं। इसके बाद इसे सर्व करें और खाएं ये हाई-फाइबर और प्रोटीन से भरा नाश्ता। दरअसल, इसे खाने के बाद पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और आंतोंकी गति तेज होती है। इससे खाना तेजी से पचता है, पेट भरा हुआ रहता है और फिर आपको बार-बार भूख नहीं लगती।

इसके अलावा ये एक्सरसाइज के बाद भी शरीर को एनर्जी देने के साथ मसल बिल्डिंग में भी कारगर है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और फिर मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। तो इन तमाम फायदे के लिए आप नाश्ते में इन दोनों का सेवन करना चाहिए।