Valentine Week Days List 2025: फरवरी यानी प्यार का महीना। ये महीना लोग अपने चाहने वालों के साथ मनाते हैं। इस महीने में हर कोई अपने दिल की बात कह देना चाहता है। हर किसी भी चाहत होती है उसे उसका प्यार मिले। जहां ये महीना प्यार के इजहार करने वालों के लिए खास होता है वहीं ये महीना उन लोगों के लिए भी खास है जो कि प्यार में रहते हुए सालों साल बीता रहे हैं। तो वैलेंटाइन वीक के हर एक दिन को मनाएं पर इसके लिए जान लें किस दिन कौन सा डे पड़ता है।
Rose Day से होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत
रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। दरअसल, Valentine Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है और इसके पहले दिन लोग एक दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं। इसके बाद आता है प्रपोज डे जब लोग अपने मन की बात कहते हैं। फिर आता है चॉकलेट डे जब लोग एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करते हैं। इसके बाद टेडी डे मनाते हैं, फिर प्रॉमिस डे, इसके बाद हग डे, फिर किस डे और फिर वैलेंटाइंस डे। इस प्रकार से हम हर दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
वैलेंटाइन वीक 2025 की लिस्ट-Valentine Week Days List 2025
रोज डे (Rose Day 2025) | 7 फरवरी |
प्रपोज डे (Propose Day 2025) | 8 फरवरी |
चॉकलेट डे (Chocolate Day 2025) | 9 फरवरी |
टेडी डे (Teddy day 2025) | 10 फरवरी |
प्रॉमिस डे (Promise Day 2025) | 11 फरवरी |
हग डे (Hug Day 2025) | 12 फरवरी |
किस डे (Kiss Day 2025) | 13 फरवरी |
वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day 2025) | 14 फरवरी |
वैलेंटाइन वीक को कैसे बनाएं खास
वैलेंटाइन डे को आप कुछ खास गिफ्ट्स के साथ या ट्रेवल ट्रिप प्लान करके खास बना सकते हैं। इस दिन आप अपन चाहने वालों को तोहफे में आप उनकी जरूरत की चीज दे सकते हैं जो उन्हें पसंद हो। इसके अलावा आप दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं और एक अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके अलावा आप हर दिन के हिसाब एक गिफ्ट सोचकर अपने पार्टनर को दें और अपने मन की बात कहें।
इसके अलावा भी अलग-अलग प्लानिंग के अनुसार भी आप इस प्यार के महीने को एंजॉय कर सकते हैं और खूबसूरती से मना सकते हैं। आगे जानते हैं Valentine Week 2025: प्यार का इजहार करने के लिए बेस्ट हैं Proposal Ring के ये डिजाइन, आप भी करें ट्राई