US Election 2024: पांच नवंबर को होने वाले अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी नजदीकी मुकाबला होने की उम्मीद है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) किसी न किसी कारण से हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार कमला हैरिस की चर्चा कुछ और कारणों से हो रही है।

कमला हैरिस ने बताया अपना पसंदीदा इंडियन फूड

दरअसल, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पसंदीदा खाने को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने अपने पसंदीदा इंडियन फूड के बारे में खुलकर बात की हैं। इस दौरान उन्होंने बताया है कि उन्हें सबसे अधिक खाने में क्या पसंद है। उन्होंने बताया कि उनकी सबसे पसंदीदा इंडियन फूड इडली और सांभर है।

साउथ इंडियन फूड को कमला हैरिस करती हैं बेहद पसंद

वहीं, उन्होंने आगे बताया कि उन्हें ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन काफी पसंद है। उन्होंने नर्थ इंडियन खाने को लेकर कहा कि उन्हें किसी तरह का टिक्का काफी पसंद है। मालूम हो कि हाल ही में कमला हैरिस ने भारत में बिताए गए पलों को याद किया था। उन्होंने  भारत में अपने नाना-नानी के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने नेशनल ग्रैंड पेरेंट्स डे की बधाई दी थीं। मालूम हो कि इडली-सांभर साउथ इंडिया का पारंपरिक व्यंजन है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रा में इसको लेकर अलग ही क्रेज रहता है।