राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले लिया है। कई जगहों पर बर्फबारी हो रही है और कुछ जगहों पर बारिश के कारण गलन बढ़ गई है। वहीं, तेजी से बदलते मौसम के कारण लोगों में सर्दी खांसी और गले में खराश की समस्या होने लगी है। कुछ लोग इसको लेकर काफी परेशान रहते हैं। इस मौसम में कई लोगों की इम्यूनिटी काफी कम हो जाती है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सर्दी-खांसी से मिलेगी राहत
अगर आप भी बढ़ते ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या से परेशान हैं तो आप सही जगह पर हैं। इस लेख में हम आपको इसको ठीक करने के उपाय के बारे में बताने वाले हैं। आप इसको सिर्फ एक चीज करके आप आसानी से निजात पा सकते हैं।
तुलसी पत्ता का काढ़ा बनाने की सामग्री
10 तुलसी का पत्ता
दो चम्मच शहद
4 लौंग
1 टुकड़ा दालचीनी
कैसे बनाएं तुलसी का काढ़ा?
तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में पानी को गर्म करें। अब आप इसमें तुलसी के पत्ते को डाल दें। कुछ समय के बाद आप लौंग और दालचीनी के टुकड़े को भी डाल दें। अब इसको 10-12 मिनट तक सही से उबालें। अब आप इसको छन्नी से सही से छान लें। आप इसमें चम्मच डालकर पी सकते हैं। आप इसमें नींबू भी डाल सकते हैं। यह स्वाद को और बढ़ा देता है। आप इसको रात में सोने से पहले या फिर सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं।
तुलसी पत्ता का काढ़ा पीने के क्या हैं फायदे?
तुलसी पत्ता का काढ़ा पीने के कई फायदे हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसको पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इस आयुर्वेदिक काढ़े को पीने से सर्दी-खांसी और गले की खराश आसानी से ठीक हो जाती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और तनाव कम करने में मदद करता है। रात में पीने से अच्छी नींद आती है।
सर्दी-खांसी और जुकाम से राहत देंगे ये 2 घरेलू नुस्खे, यहां जाने लें नाम और बनाने की विधि
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।