Holi 2025: होली का त्योहार भारत में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। यह सिर्फ रंगों का ही एक त्योहार नहीं, बल्कि मस्ती, उमंग और उत्साह का भी एक त्योहार है। इस देश के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह से मनाया जाता है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जयपुर-उदयपुर और गोवा तक होली को विशेष तरह से मनाया जाता है। इस लेख में हम आपको भारत के फेमस 7 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां होली को काफी बेहतर तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।
मथुरा-वृंदावन में होली- Holi in Mathura Vrindavan 2025
होली का त्योहार कान्हा की नगरी ‘मथुरा’ में धूमधाम से मनाया जाता है। होली के मौके पर दुनियाभर से पर्यटक यहां पर आते हैं और होली मनाते हैं। यहां पर फूलों और रंगों की होली खेली जाती है।

बरसाना की लट्ठमार होली- Lathmar Holi in Barsana
बरसाना की होली भी पूरी दुनिया में काफी फेमस है। यहां लट्ठमार होली होली को देखने दूर-दूस से लोग पहुंचते हैं। इस होली में महिलाएं पुरुषों को लाठियों से मारती हैं और पुरुष इससे बचने की कोशिश करते हैं।
बिहार की फगुआ होली- Holi In Bihar
बिहार में होली को फगुआ के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर लोग पारंपरिक होली गीत/ फगुआ गीत गाते हैं। यहां पर कुर्ता-फाड़ होली होती है। वहीं, बिहार के गांवों में कीचड़ और गोबर से भी होली खेली जाती है। इसी दौरान लोग एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ देते हैं।
पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन की होली- Holi in Shanti Niketan
पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन की होली को बसंत उत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। होली के मौके पर छात्र यहां पारंपरिक वस्त्र पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इसके बाद सभी छात्र होली खेलते हैं। यहां होली से एक दिन पहले ही कार्यक्रम की शुरुआत हो जाती है

जयपुर- उदयपुर की होली- Holi in Jaipur-Udaipur
राजस्थान के जयपुर और उदयपुर में होली को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस समारोह में राज परिवार से जुड़े भी लोग शामिल होते हैं और एक साथ होली खेलते हैं। इन दोनों शहरों में होली देखने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां विदेशी सैलानियों का भी जमावड़ा लगता है। वहीं, होली के मौके पर यहां हाथी, घोड़े और ऊंटों की परेड भी निकलती है।

पंजाब की होली- Holi In Punjab
होली को पंजाब में होला-मोहल्ला के नाम से जाना जाता है। पंजाब में होला-मोहल्ला मनाने की परंपरा गुरु गोबिंद सिंह के समय से शुरू हुई थी। उन्होंने आनंदपुर में पहला जुलूस आयोजित किया था। इसी दौरान होली मनाई गई थी। मालूम हो कि होला-मोहल्ला शब्द का अर्थ युद्ध-कौशल का अभ्यास होता है। इस त्योहार को पंजाब में शौर्य के रूप में भी मनाया जाता है।
हंपी की होली- Holi in Hampi
कर्नाटक के हम्पी की होली भारत ही नहीं पूरी दुनिया में काफी फेमस है। इस त्योहार को हर साल काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर भी लोग होली को दो दिनों तक सेलिब्रेट करते हैं। होली के दिन लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं और एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। आगे पढ़िए- होली के लिए आज से ही चुन लें रंगोली का डिजाइन, यहां देखें Best Holi Rangoli Designs