बारिश का मौसम किसानों के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इस समय में वैसे तो धान, मक्का, सोयाबीन सहित कई तरह की फसलें खेतों में लगाई जाती हैं, जो बारिश में आसानी से उग जाती हैं। हालांकि, कई बार भारी बारिश के कारण फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिसके कारण सब्जियां काफी महंगी हो जाती हैं। इस मौसम में सब्जियों के दाम काफी बढ़ जाते हैं।
ऐसे में आप अपने घर पर ही कुछ खास तरह की सब्जियों को आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं होगी। यहां हम आपके लिए पांच ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी अपने होम गार्डन में उगा सकते हैं।
लौकी का पौधा
बारिश के मौसम में आप गमले में अपने घर पर ही लौकी के पौधे को आसानी से लगा सकते हैं। इस मौसम में इसकी बेल काफी तेजी से बढ़ती है। इसको कम जगह में भी आप आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए अधिक मिट्टी की भी जूररत नहीं होती है। एक बार लगाने के बाद इससे 50 से 60 दिनों में फल आना शुरू हो जाता है।
तोरई
तोरई को रिज गॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए बारिश का मौसम काफी परफेक्ट माना जाता है। एक बार लगाने के बाद इससे काफी पैदावार होता है। इसमें फाइबर सहित कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसको गमले में आसानी से उगाया जा सकता है।
भिंडी
भिंडी की सब्जी को आप आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं होगी। बारिश के मौसम में इसकी अच्छी ग्रोथ होती है। आप इसके पौधे से हर हफ्ते भिंडी को तोड़ सकते हैं।
मानसून में जरूर पिएं ये खास जूस, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ बॉडी भी होगी डिटॉक्स
पालक
जुलाई-अगस्त में पालक को आप आसानी से लगा सकते हैं। आप एक बार लगाने के बाद 25-30 दिनों में इसकी कटाई कर सकते हैं। बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों की कमी होने लगती है। ऐसे में पालक की सब्जी आपको घर पर ही आसानी से ताजी-ताजी मिलेगी।
करेला
आप बारिश में करेला को भी लगा सकते हैं। इस मौसम में इसकी पैदावार काफी अच्छी होती है। इसकी बेल को फैलने के लिए किसी सहारे की जरूरत पड़ेगी। आप इससे तोड़ाई 45-60 दिनों में शुरू कर सकते हैं।
बारिश के बाद बढ़ गया मच्छरों का आतंक? घर पर ही इस तरह बनाएं नेचुरल मॉस्किटो रिफिल