Pranayama by Baba Ramdev: आज के समय तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर थकान, कमजोरी और आलस से परेशान रहते हैं। वहीं, इन सभी परेशानियों के लिए तरह-तरह की दवाएं भी लेते हैं। हालांकि, कई बार इससे परेशानी और भी बढ़ती चली जाती है। आप योगगुरु बाबा रामदेव के बताए प्राणायाम को अपने डेली रूटीन में शामिल कर इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए 5 प्राणायाम के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

कपालभाति प्राणायाम

हेल्दी और फिट रहने के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कपालभाति प्राणायाम को जरूर शामिल करें। यह एक काफी फेमस प्राणायाम है। इसमें तेज गति से सांस बाहर छोड़नी होती है। इससे पेट की चर्बी घटती है, पाचन बेहतर होता है। इसे करने से बॉडी में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। यह प्राणायाम थकान और आलस को दूर करने के लिए बेहतर होता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से दिमाग शांत होता है और मानसिक थकान दूर होती है। इस प्राणायाम में एक नाक से सांस लेकर दूसरी से छोड़ते हैं। इसे करने से नींद बेहतर होती है। इसे 10 मिनट तक करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर हो जाता है।

भस्त्रिका प्राणायाम

अगर आप अपने शरीर को ऊर्जावान, एक्टिव और फिट बनाए रखना चाहते हैं, तो रोजाना कुछ मिनट भस्त्रिका प्राणायाम जरूर करें। इसमें जोर-जोर से सांस लेते हैं और छोड़ते हैं। इससे शरीर में गर्मी होने लगती है, जिससे आलस दूर होता है।

 भ्रामरी प्राणायाम से करें दिन की शुरुआत, तनाव और स्ट्रेस से दिनभर रहेंगे दूर

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन को दूर करने में काफी लाभदायक होता है। इसे करने से एकाग्रता बढ़ जाती है। भ्रामरी प्राणायाम करने के लिए आप सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं। अब गहरी सांस लेकर शरीर को रिलैक्स करते हुए मधुमक्खी जैसी ध्वनि निकालें। आप मुंह बंद रखते हुए “हम्म्म्म” की आवाज निकालें। आप इसे 5 से 10 बार तक धीरे-धीरे कर सकते हैं।

उज्जायी प्राणायाम

इस प्राणायाम में गले से आवाज करते हुए सांस ली जाती है। यह गले की समस्याओं को ठीक करता है और मन को शांत करता है। यह आलस को दूर करने के साथ-साथ पूरे दिन एक्टिव बने रहने में काफी मदद करता है। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः देसी तरीके से बालों को कैसे करें जेड ब्लैक? बाबा रामदेव ने बताए सफेद बालों को काले करने के आसान उपाय

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।