Medicinal Plants For Your Home: कई लोगों को घर पर गार्डनिंग करने की शौक होती है। कुछ लोग अपने घर की बालकनी और छत पर गमले में पौधे लगाते हैं। मनी प्लांट से लेकर न जानें कौन-कौन से पौधे को लगाते हैं। वैसे तो पौधे लगाना काफी बेहतर होता है, लेकिन कई पौधे ऐसे भी होते हैं, जो औषधि का काम करते हैं। अगर आप भी घर पर इन पौधे को लगाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधों को लेकर आए हैं, जिसको आप अपने घर पर आसानी से उगा सकते हैं।

घर पर लगाएं तुलसी का पौधा: Tulsi Plant

तुलसी को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में  बताया गया है। इसको घर पर लगाने से अच्छी गंध आती है, जो पूरे वातावरण को खुशनुमा बना देता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमणों से बचाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

अपराजिता- Aparajita

आप अपने घर पर अपराजिता का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं, जो घर के वातावरण को सकारात्मक बनाते हैं। इसको घर पर लगाने से मानसिक शांति भी मिलती है। इसका फूल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके फूल से चाय बनाया जा सकता है। वहीं, इसके फूल को स्किन और बालों पर भी उपयोग किया जा सकता है। वहीं, धार्मिक दृष्टिकोण से भी इस पौधे को शुभ माना जाता है।

घर पर लगाएं एलोवेरा का पौधा- Aloe vera Plant

आप अपने घर के गार्डन में एलोवेरा के पौधे को जरूर लगाएं। इस पौधे को आयुर्वेद में औषधीय पौधों का राजा कहा जाता है। इस पौधे के उपयोग घर पर आप कई औषधि को बनाने में भी कर सकते हैं। यह हेल्थ और सौंदर्य के लिए काफी बेहतर होता है। इसके सेवन से पाचन भी काफी बेहतर होता है। एलोवेरा का रस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और वजन नियंत्रण में रहता है। 

सहजन का पौधा

सहजन का पौधा, जिसे मुनगा नाम से भी जाना जाता है इसको आप अपने घर पर लगा सकते हैं। इसको लगाने से आपको कई तरह के लाभ होंगे। इसके पत्ते, फूल और फल दोनों कई पोषक तत्व से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और पाचन को बेहतर करते हैं। सहजन के पौधे में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

पुदीना का पौधा

पुदीना का पौधा घर पर लगाना काफी बेहतर होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते है, जो हेल्थ को काफी बेहतर करते है। इसका इस्तेमाल चाय, सलाद और कई तरह के पेय पदार्थों में भी किया जाता है। यह घर के वातावरण को भी काफी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है