How to Get Glowing Skin: फेस्टिव सीजन आते ही हम अपने चेहरे की त्वचा की रौनक बढ़ाने की कोशिश करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि त्योहारों पर दमकता चेहरा उसकी विशेषता को और ज्यादा बढ़ा देता है। कई महिलाएं फेस्टिव सीजन में ब्यूटी पार्लर के टिप्स अपनाना पसंद करती हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो घरेलू उपायों का रुख करना ज्यादा पसंद करती हैं। क्योंकि आमतौर पर घरेलू उपायों के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं इनकी मदद से बहुत जल्द ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है।

बेसन में मिलाएं नींबू का रस – दो चम्मच बेसन में चार से पांच चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंटें। दो मिनट तक पेस्ट फेंटने के बाद अपना चेहरा अच्छी तरह धोएं। फिर सूती कपड़े से चेहरे का पानी सुखाकर चेहरे पर यह पेस्ट लगाएं। अब इस पेस्ट को 20 से 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगे रहने दें। समय पूरा होने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस घरेलू उपाय को लगातार तीन दिन इस्तेमाल करने से फर्क दिखना शुरू हो जाता है।

टमाटर का रस और एलोवेरा जेल हैं जादुई – तीन चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। चार से पांच मिनट तक इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करें। जब पेस्ट थोड़ा थिक लगने लगे तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि हर तीन से चार घंटे में आपको अपने चेहरे पर इस मिक्सचर को लगाना है और रात को सोने से पहले इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इस घरेलू उपाय से बहुत जल्द फर्क दिखना शुरू हो जाता है।

रामबाण से कम नहीं हैं ग्लिसरीन और गुलाबजल – ग्लिसरीन की तीन बूंदों में आधा चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। चेहरे को साफ कर सूती कपड़े से पानी सुखाने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। कोशिश करें कि हर चार से पांच घंटे में इस पेस्ट को एक बार अपने चेहरे पर जरूर लगाएं और दोबारा इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले चेहरा जरूर धोएं। इस उपाय को लगातार चार दिन अपनाने से फर्क दिखने लगेगा।